{"_id":"5f4cf063d2013604e23ec659","slug":"himachal-news-father-rape-daughter-commits-suicide-in-naina-devi-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के बाद पिता ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के बाद पिता ने फंदा लगाकर दी जान
Mon, 31 Aug 2020 06:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, श्री नयनादेवी जी/स्वारघाट (बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, श्री नयनादेवी जी/स्वारघाट (बिलासपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 31 Aug 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
श्री नयनादेवी जी क्षेत्र में नशेड़ी पिता ने अपनी 12 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म के बाद फंदा लगाकर जान दे दी। नाबालिग ने परिजनों को इसकी जानकारी दी तो आरोपी पिता ने बंद कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पीड़ित नाबालिग की मां कहीं और रह रही हैं। पिता के साथ दो बेटियां और एक बेटा रहता था जबकि एक बेटी अपने नाना-नानी के पास रहती है।
विज्ञापन
परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस थाना कोट की टीम ने मौके पर पहुंचकर परिजनों और पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए हैं। मृतक के शव को भी कब्जे में ले लिया है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि इस संबंध में पुलिस थाना कोट में आईपीसी की धारा 376, 506 और पोक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन