{"_id":"6ab21529d02956bc040990aa","slug":"himachal-monsoon-withdrawal-in-2-and-3-days-weather-change-from-september-24-rain-forecast-2026-09-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: दो-तीन दिन में विदा हो सकता है मानसून, 24 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम; 26-27 को बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: दो-तीन दिन में विदा हो सकता है मानसून, 24 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम; 26-27 को बारिश के आसार
Tue, 22 Sep 2026 11:19 AM IST
Ankesh Dogra
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:19 AM IST
Himachal Weather 22nd September: हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो गई हैं और अगले दो-तीन दिनों में मानसून प्रदेश से विदा हो सकता है। हालांकि मानसून की विदाई के बीच 24 सितंबर से मौसम एक बार फिर करवट लेने के आसार हैं।
विज्ञापन
हिमाचल मौसम।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से सक्रिय दक्षिण-पश्चिम मानसून अब विदाई की ओर बढ़ रहा है। मौसम केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश से अगले दो-तीन दिनों में मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। यानी सितंबर के अंतिम सप्ताह में हिमाचल से मानसून की आधिकारिक विदाई हो सकती है।
विज्ञापन
मानसून की विदाई के बीच मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला नहीं है। 24 सितंबर से प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 24 सितंबर को मैदानी, मध्य पर्वतीय और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 25 सितंबर को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 26 और 27 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बिगड़ने के आसार हैं और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
26-27 सितंबर को हवाएं भी दिखाएंगी असर
मौसम में बदलाव के साथ किन्नौर और लाहौल-स्पीति के लोगों को तेज हवाओं का भी सामना करना पड़ सकता है। 26 और 27 सितंबर को दोनों जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
कम और मध्यम ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। हालांकि मौसम केंद्र की ओर से फिलहाल कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।
ऊना में 35 डिग्री, बिलासपुर भी रहा गर्म
सोमवार को हिमाचल के मैदानी इलाकों में गर्मी का असर देखने को मिला। ऊना में अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह प्रदेश में सबसे अधिक रहा।
इसके अलावा बिलासपुर में 33.5, बरठीं में 33.4, सुंदरनगर में 33.1, कांगड़ा और मंडी में 32.4, भुंतर में 32.2, धर्मशाला में 30.0, नाहन में 29.2, सोलन में 29.0, पालमपुर में 27.4, शिमला और मनाली में 25.0, कल्पा में 24.6 और केलांग में 21.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रात के तापमान में भी उतार-चढ़ाव
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी अलग-अलग क्षेत्रों में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। शिमला का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री, मनाली में 1.3 डिग्री और बिलासपुर में 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
दूसरी ओर सुंदरनगर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.3, भुंतर में 0.9, कल्पा में 0.4, नाहन में 0.4, केलांग में 1.0, पालमपुर में 1.5, सोलन में 0.1, मंडी में 0.3 और चंबा में 4.1 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
मौसम केंद्र के अनुसार अगले तीन से चार दिनों में प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। ऐसे में आने वाले दिनों में एक तरफ मानसून की विदाई होगी, तो दूसरी तरफ कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है।