{"_id":"5e3040778ebc3e4af81a8254","slug":"himachal-govt-appoints-12-specialist-doctors-22-adjusted","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल सरकार ने 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों को दी नियुक्ति, 22 का समायोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल सरकार ने 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों को दी नियुक्ति, 22 का समायोजन
Tue, 28 Jan 2020 07:39 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 28 Jan 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हिमाचल सरकार ने मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की है। पीजी करने के बाद इन्हें मंडी, हमीरपुर, चंबा और अन्य अस्पतालों में नियुक्ति दी गई है। इन डॉक्टरों की तैनाती किए जाने से मरीजों को उपचार करने के लिए मेडिकल कॉलेज नहीं आना पड़ेगा।
विज्ञापन
सरकार ने हाल ही में 200 डॉक्टरों की तैनाती के बाद 22 डॉक्टरों का समायोजन करने के भी आदेश जारी किए हैं। इन्हें को जो स्थान दिए गए थे, उन्हें बदला गया है। कई औषधालय ऐसे थे, जहां पहले से डॉक्टरों की तैनाती हुई थी, लेकिन वहां डॉक्टर भेजा गया था। अब नए डॉक्टरों को दूसरा स्थान दिया गया है।
विज्ञापन