{"_id":"612664489ac567262c593bff","slug":"himachal-coronavirus-cases-covid19-pandemic-in-state-news-update-25-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: हिमाचल में एक नए पॉजिटिव मरीज, एक संक्रमित की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: हिमाचल में एक नए पॉजिटिव मरीज, एक संक्रमित की मौत
Wed, 25 Aug 2021 09:10 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 25 Aug 2021 09:10 PM IST
प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत का आंकड़ा 3563 पहुंच गया है। प्रदेश में 24 घंटों के दौरान 11959 लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में बुधवार को कोरोना के 190 नए कोरोना के मामले आए हैं। वहीं, कुल्लू में 56 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति ने दम तोड़ा। प्रदेश में कोरोना सक्रिय मामले 2058 पहुंच गए हैं। इसमें मंडी जिले में 441, कांगड़ा में 410, चंबा में 288 शिमला में 264, हमीरपुर में 244, बिलासपुर में 136, सोलन में 48, लाहौल-स्पीति में 31, किन्नौर में 34, ऊना में 21 और सिरमौर में 19 मामले शामिल हैं। प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत का आंकड़ा 3563 पहुंच गया है। प्रदेश में 24 घंटों के दौरान 11959 लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
31 अगस्त तक 100 फीसदी लोगों को लगेगी पहली डोज
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि हिमाचल प्रदेश देश भर में कोविड वैक्सीन के मामले में अच्छा काम कर रहा है। वर्तमान में यह पूरे भारत में पहले स्थान पर है। पहली डोज का 96 फीसदी कवरेज पूरा हो चुका है। पांच जिलों में पहली डोज लगाई जा चुकी है। प्रयास है कि 31 अगस्त या एक सितंबर तक 100 फीसदी पहली डोज को कवर कर लिया जाए। उम्मीद है कि आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश वैक्सीन की पहली डोज पूरा करने वाला पहला राज्य होगा।
विज्ञापन