फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal congress protest election department office vote chor gyanesh kumar effigy

शिमला: निर्वाचन विभाग कार्यालय के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, सीईसी का पुतला फूंका, बोर्ड पर कालिख पोती

Fri, 25 Sep 2026 12:58 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 25 Sep 2026 12:58 PM IST
सार
Register For Event

Himachal Congress Protest Shimla: शिमला में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर कांग्रेस ने निर्वाचन विभाग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कार्यालय की दीवारों पर ‘वोट चोर’ लिखकर अपना विरोध जताया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। कांग्रेस पहले से ही SIR प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त की भूमिका को लेकर सवाल उठाती रही है।

विज्ञापन
himachal congress protest election department office vote chor gyanesh kumar effigy
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

 मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार को शिमला के कसुम्पटी में प्रदर्शन किया। निर्वाचन विभाग के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बोर्ड पर कालिख पोत दी और उस पर चोर आयोग लिख दिया। इसके बाद देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका गया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को पुतला जलाने से रोकने का प्रयास किया, जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हुई। बाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला जला दिया। प्रदर्शन के दौरान निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी की सरकारी गाड़ी को नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस के साथ बहस के दौरान एक कांग्रेस नेता ने कथित तौर पर कार्यालय को आग लगाने की चेतावनी भी दी।

विज्ञापन





हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल संविधान की प्रति लेकर पहुंचीं और उन्होंने ही पुतले को आग लगाई। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए। हालांकि पहले जारी कार्यक्रम में उनके शामिल होने की जानकारी दी गई थी। सुबह सोलन रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने प्रभारी रजनी पाटिल से करीब आधे घंटे तक मुलाकात की। प्रदर्शन में प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल के अलावा उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, महासचिव विनोद जिंटा और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
 

भाजपा ज्वाइन करे ज्ञानेश कुमार, वो देश के गद्दार : रजनी
कांग्रेस नेताओं ने एसआईआर और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की। पार्टी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और उनके इस्तीफे की मांग भी उठाई। प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि एसआईआर के विरोध में सोमवार और मंगलवार को प्रदेशभर में ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे। हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भाजपा ज्वाइन कर लेनी चाहिए। वो देश के गद्दार हैं। तीन साल से राहुल गांधी चुनावों में गड़बड़ी को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं। चुनाव आयोग संविधान को खत्म करने का काम कर रहे हैं। उनके साथियों ने ही उनके खिलाफ आरोप लगा दिए हैं। कांग्रेस इस लड़ाई को आम जनता तक लेकर जाएगी।

आरोप चुनाव आयोग पर लग रहे, जवाब बीजेपी क्यों दे रही : मुकेश
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वोट चोरी के आरोप चुनाव आयोग पर लग रहे हैं, जवाब बीजेपी क्यों दे रही है। भाजपा के राज में देश में सरकारें चाेरी हो रही हैं, कोर्ट चोरी हो रहे हैं। इस पूरी गड़बड़ी का सबसे बड़ा दोषी चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार हैं। 10 महीने में 14 बार आपत्ति के बावजूद ज्ञानेश कुमार ने मनमानी की। 13 करोड़ वोटरों को वोट डालने से रोका गया है, 30 राज्यों में गड़बड़ी हुई है। यह देशद्रोह है, मुकदमा दर्ज कर ज्ञानेश को जेल में डाला जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed