{"_id":"6ae1974e8f7ae45b970e4a5e","slug":"himachal-bjp-loktantra-bachao-padyatra-rajeev-bindal-sikander-kumar-2026-10-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: एक नवंबर को भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, राजीव बिंदल ने तय की रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: एक नवंबर को भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, राजीव बिंदल ने तय की रणनीति
Wed, 28 Oct 2026 12:04 PM IST
Ankesh Dogra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Ankesh Dogra
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:04 PM IST
शिमला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में 1 नवंबर को होने वाली पदयात्रा की तैयारियों पर बैठक हुई। डॉ. सिकंदर कुमार ने सरकारी अस्पतालों में रोबोटिक सर्जरी की फीस और राशन डिपुओं में खाद्य वस्तुओं की कीमतों को लेकर कांग्रेस सरकार की आलोचना की। भाजपा ने इन मुद्दों को पदयात्रा के दौरान उठाने की बात कही।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने 1 नवंबर को प्रस्तावित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में बुधवार को शिमला के चक्कर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय दीपकमल में पार्टी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई और पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां निभाने के निर्देश दिए गए। डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा प्रदेश के मुद्दों और जनता के अधिकारों को लेकर अपनी आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कांग्रेस सरकार से चुनावी वादों और कार्यप्रणाली पर जवाब देने की मांग की। उनके अनुसार, पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से जनसमस्याओं को सामने लाएगी।
विज्ञापन
रोबोटिक सर्जरी की फीस पर भाजपा ने उठाए सवाल
बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने प्रदेश में महंगाई और स्वास्थ्य सेवाओं की लागत को लेकर कांग्रेस सरकार की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि आम लोगों को इलाज के बढ़ते खर्च का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
डॉ. सिकंदर कुमार ने अटल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, चमियाणा में रोबोटिक सर्जरी का शुल्क 30 हजार रुपये से बढ़कर 90 हजार रुपये होने संबंधी जानकारी पर चिंता जताई। उन्होंने सवाल किया कि यदि सरकारी अस्पतालों में भी इलाज का खर्च बढ़ेगा, तो आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाना कितना आसान रहेगा। उन्होंने आईजीएमसी शिमला में रोबोटिक सर्जरी की फीस बढ़ाने और एक्स-रे पर शुल्क लगाए जाने की प्रक्रिया का भी उल्लेख किया। भाजप नेता ने सरकार से पूछा कि आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को आम लोगों की पहुंच में बनाए रखने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
राशन डिपुओं में दाल और तेल की कीमतों का मुद्दा उठाया
डॉ. सिकंदर कुमार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाली खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी का मुद्दा भी उठाया। उनके द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में एनएफएसए और अंत्योदय श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए चना दाल की कीमत 22 रुपये से बढ़कर 61 रुपये प्रति किलो हो गई है। उन्होंने बताया कि एनएफएसए श्रेणी में साबुत उड़द दाल की कीमत 58 रुपये से बढ़कर 92 रुपये प्रति किलो और सरसों तेल का दाम 142 रुपये से बढ़कर 160 रुपये प्रति लीटर तक पहुंचने का दावा किया गया है।
भाजपा नेता के मुताबिक, अक्तूबर में एपीएल परिवारों के लिए माश दाल की कीमत 94 रुपये से बढ़कर 97 रुपये प्रति किलो और एपीएल करदाता परिवारों के लिए चीनी का मूल्य 48 रुपये से बढ़कर 52 रुपये प्रति किलो हुआ है। उन्होंने इन आंकड़ों के आधार पर राज्य सरकार की महंगाई संबंधी नीतियों पर सवाल उठाए और कहा कि आम परिवारों के घरेलू बजट पर दबाव बढ़ रहा है।
पदयात्रा में जनसमस्याएं उठाने की तैयारी
डॉ. सिकंदर कुमार ने सरकार से पूछा कि आम लोगों को महंगाई से राहत देने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा इन मुद्दों को लेकर आंदोलन जारी रखेगी और 1 नवंबर की पदयात्रा में सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाएगी। बैठक में पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष बिट्टू वर्मा, डेजी ठाकुर, कुसुम सदरेट और चेतन बरागटा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष अरुण फालटा और केशव चौहान, प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा तथा अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी बैठक में भाग लिया।