{"_id":"5dfdbd9f8ebc3e87ad58a42a","slug":"vhp-protest-in-ghumarvin-hoarding-vandalised","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार से मारपीट मामले में गुस्साए लोगों ने की तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दुकानदार से मारपीट मामले में गुस्साए लोगों ने की तोड़फोड़
Sat, 21 Dec 2019 12:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 21 Dec 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
शहर में सब्जी दुकानदार से हुई मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद, स्थानीय कारोबारी और अन्य लोगों ने पुलिस थाने के बाहर जमकर नारेबाजी की। गुस्साए लोगों ने दो दुकानों के होर्डिंग को तोड़कर उसमें आग लगा दी। विहिप कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर मांग की है कि सब्जी दुकानदार के साथ मारपीट करने वालों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार नहीं किया गया जो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
घुमारवीं में बीते बुधवार को एनएच किनारे जिला फेडरेशन की दुकान में स्थानीय सब्जी बेचने वाले एक दुकानदार से बाहरी राज्यों के रहने वाले युवकों ने मारपीट की थी। इसकी शिकायत दुकानदार ने पुलिस थाना घुमारवीं में दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
घटना में शामिल युवकों पर कार्रवाई न करने के विरोध में कुछ दुकानदारों व संगठनों ने शुक्रवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। कहा कि जो भी मकान मालिक प्रवासियों को किराये पर कमरा देगा, उससे शपथ पत्र लिया जाए। जितने भी प्रवासी यहां रह रहे हैं उनका आपराधिक रिकॉर्ड संबंधित पुलिस थानों से मंगवाया जाए।
विज्ञापन
एसडीएम के सामने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए। पीड़ित व्यक्ति ने एसडीएम के सामने बताया कि उससे आईओ ने समझौते का दबाव बनाया था और अपनी मर्जी से बयान लिखवा दिया था। उधर, डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने कहा कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।