फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour: Chargesheet filed against three including JE, former women pradhan

सिरमौर: जेई, पूर्व महिला प्रधान समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Sat, 20 Feb 2021 11:20 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 20 Feb 2021 11:20 AM IST
विज्ञापन
Sirmour: Chargesheet filed against three including JE, former women pradhan
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

पंचायत के विकास कार्यों में अनियमितताएं बरतने और सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में विजिलेंस ने एक जेई, पूर्व महिला प्रधान और तकनीकी सहायक के खिलाफ नाहन की विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। मामला सिरमौर जिले की ठोंठा जाखल पंचायत से जुड़ा है।  2012 के इस मामले में तत्कालीन महिला पंचायत प्रधान, बीडीओ कार्यालय के जेई व तकनीकी सहायक के खिलाफ यह चार्जशीट दायर हुई है। आरोप है कि पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर तत्कालीन पंचायत प्रधान ने जेई व तकनीकी सहायक के साथ मिलकर तकरीबन पांच लाख रुपये की धनराशि का गबन किया। उस दौरान विकास कार्यों में गड़बड़ी की आशंका को लेकर इसकी शिकायत विजिलेंस से की गई थी। लिहाजा, विजिलेंस ने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर की।

विज्ञापन


मामले की तफ्तीश पूरी करने के बाद विजिलेंस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विशेष न्यायाधीश नाहन की अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। आरोप थे कि ठोंठा जाखल पंचायत प्रधान ने बीडीओ कार्यालय पांवटा साहिब में तैनात पंचायत सहायक और जेई के साथ साजिश रची तथा पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों के लिए धन स्वीकृत कराया।जांच के बाद पता चला है कि तीनों आरोपियों ने जाली वाउचर व बिल बनवाए और मेजरमेंट बुक में गलत प्रविष्टियां कीं। यही नहीं, पूर्व पंचायत प्रधान ने सरकारी धन से एक सुरक्षा दीवार का निर्माण अपने घर की सुरक्षा के लिए कराया, जिसका केवल निजी हित था। जबकि, कागजों पर इसका निर्माण कहीं और दिखाया गया।  उधर, विजिलेंस के डीएसपी तरणजीत सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed