{"_id":"604651128ebc3edbef0a86a1","slug":"one-arrested-with-four-kg-charas-in-chamba-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा से शिमला जा रही निजी बस में यात्री से चार किलो चरस बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंबा से शिमला जा रही निजी बस में यात्री से चार किलो चरस बरामद
Mon, 08 Mar 2021 11:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
चंबा से शिमला जा रही निजी बस में पुलिस ने यात्री को चार किलो 12 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। उदयपुर के पास नाके पर खड़ी पुलिस टीम ने आरोपी को चरस के साथ पकड़ा। विशेष अन्वेषण इकाई की टीम ने सोमवार को उदयपुर के पास नाका लगाया था। चंबा से शिमला जा रही निजी बस को तलाशी के लिए रोका गया।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने जब तलाशी शुरू की तो एक यात्री वहां से भागने का प्रयास करने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने उसे दबोचा और उसके सामान की तलाशी ली। तलाशी करने पर उसके बैग में चार किलो 12 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस को जब्त कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही सुल्तानपुर पुलिस चौकी टीम भी मौके पर पहुंच गई। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस आरोपी को मंगलवार कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन