{"_id":"5d4546ae8ebc3e6d0806a79e","slug":"himachal-pradesh-female-teacher-accuses-principal-of-molestation","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला शिक्षक ने प्रिंसिपल पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला शिक्षक ने प्रिंसिपल पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
Sat, 03 Aug 2019 02:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 03 Aug 2019 02:03 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
थाना ठियोग क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल की महिला शिक्षक ने प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार महिला टीचर ने शिकायत में आरोप लगाया है कि स्कूल का प्रिंसिपल पिछले एक साल से उसके साथ अश्लील हरकतें करता आ रहा था।
विज्ञापन
जब उसकी हरकतें बंद न हुईं तो उसने पुलिस में शिकायत दी है। डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने धारा 354 और 506 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही महिला के बयान ठियोग अदालत में भी दर्ज करवा दिए हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन