फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Police Lodges FIR breaching lockdown and curfew in himachal pradesh

गाड़ी में लिफ्ट लेकर पिंजौर से बरोटीवाला पहुंचे तीन कामगार, केस दर्ज

Sun, 19 Apr 2020 08:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)/ठियोग (रामपुर बुशहर)/जवाली (कांगड़ा)/सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)/ठियोग (रामपुर बुशहर)/जवाली (कांगड़ा)/सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 19 Apr 2020 08:13 PM IST
विज्ञापन
Himachal Police Lodges FIR breaching lockdown and curfew in himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर

पड़ोसी राज्यों से प्रवेश पर मनाही के बावजूद हरियाणा से लोग औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन पहुंच रहे हैं। ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर क्वारंटीन केंद्र भेजा जा रहा है। ऐसा ही एक मामला बरोटीवाला थाना क्षेत्र के दसोरामाजरा हिलटॉप क्षेत्र में सामने आया। एक उद्योग के तीन कामगारों को पुलिस ने ढूंढ निकाला। इन्हें एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में आवागमन में मनाही का ज्ञान होने के बावजूद तीनों यहां पहुंचे हैं। बरोटीवाला थाना के एएसआई कल्याण सिंह की अगुवाई वाली टीम यूनिट-3 दसोरामाजरा पहुंची। यहां तीन लोग हरियाणा के पिंजौर से ड्यूटी पर पाए गए।

विज्ञापन


इनकी उपस्थित रजिस्टर में दर्ज थी। पूछताछ में बताया कि यह शाहपुर तक किसी एचआर नंबर की गाड़ी में लिफ्ट लेकर आए हैं। वहां से पैदल उद्योग पहुंचे हैं। तीनों को सरकार के कोरोना संक्रमण रोकने के लिए बाहरी राज्यों से आने वालों पर लगाई पाबंदियों की जानकारी थी। बावजूद इसके ये यहां पहुंचे। उधर, पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने कहा कि सरकार व डीएम के आदेशों की अवहेलना करने के तहत इनके खिलाफ मामला दर्ज कर तीनों को क्वारंटीन केंद्र भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

पंचकूला से अपने ससुराल पहुंच गया दामाद, केस दर्ज

कोरोना के खतरे के बीच ज्यादातर लोग डर के मारे घरों से नहीं निकल रहे हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो लॉकडाउन और कर्फ्यू के नियमों को दरकिनार कर किसी न किसी तरह प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला ठियोग क्षेत्र में सामने आया है।

यहां एक व्यक्ति 17 अप्रैल शाम को हरियाणा के पंचकूला से अपने ससुराल पहुंच गया। दो दिन तक उसने प्रशासन को इसकी सूचना तक नहीं दी। रविवार को पुलिस टीम व्यक्ति के ससुराल पहुंची और उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। उसे क्वारंटीन कर दिया गया है। डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन

जीकरपुर से जवाली पहुंचा युवक, आईसोलेशन सेंटर में भर्ती

उपमंडल के लब चौक पर पैदल चल रहे एक युवक को पुलिस ने पूछताछ के लिए रोका तो पता चला कि वह जीरकपुर से अपने घर हरिपुर को पैदल निकला है। युवक जीरकपुर में कार्य करता है और वहां से लिफ्ट लेकर हिमाचल सीमा में आ गया। हिमाचल में सख्ती होने के चलते वह पैदल ही घर को चल पड़ा। पुलिस ने युवक को संत निरंकारी भवन में स्थापित आईसोलेशन सेंटर में भर्ती करवाया है।

चोरी-छिपे घर पहुंचने से पहले ही उसे आईसोलेशन सेंटर पहुंचा दिया गया। इसके अतिरिक्त एक अन्य युवक को भी आईसोलेशन सेंटर में रखा गया है। एसडीएम जवाली सलीम आजम ने बताया कि अब आईसोलेशन सेंटर ढन में बाहरी राज्यों से आने वाले 13 लोगों को आईसोलेशन के लिए रखा गया है। उन्होंने समस्त पंचायत प्रधानों, सचिवों, वार्ड सदस्यों को सख्ती से निर्देश दिया है कि बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की सूचना प्रशासन को दें।

विज्ञापन

कंडाघाट में युवकों को महंगा पड़ा बिना मास्क घूमना, मामला दर्ज

कंडाघाट में दो युवकों को कर्फ्यू तोड़कर बिना मास्क बाहर निकलना महंगा पड़ गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार टीम गश्त पर थी, इसी बीच एक कार वाकनाघाट की तरफ से आई, जिसे कर्फ्यू के दौरान अनुमति जांच के लिए रोका गया।

इसमें चालक विवेक शर्मा गांव पडोथा, मुकेश गांव मही बताया गया। उक्त दोनों के पास कर्फ्यू के दौरान बाहर निकलने की अनुमति नहीं थी। दोनों ने मास्क मुंह पर लगाने के बजाय गले में लटकाए थे। एएसपी सोलन डा. शिव कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

हरियाणा से लौटे जेसीबी ऑपरेटर ने दी गलत जानकारी, केस दर्ज

बगलैहड़ पंचायत सचिव की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ जानकारी छिपाने व गलत सूचना देने का मामला दर्ज किया गया है। सचिव किरण भल्ला ने बताया कि पंचायत के अंबवाला गांव में लखविंदर सिंह पुत्र जरनैल सिंह 15 अप्रैल को अपने घर आया था और जानकारी नहीं दी। 17 अप्रैल को आशा वर्कर को जब जानकारी मिली तो वह लखविंदर के घर गई। पूछताछ में आशा वर्कर को गलत जानकारी दी गई।

लखविंदर ने बताया कि वह कोलांवाला टोबा तहसील नैनादेवी से आया है और उसने किसी व्यक्ति से बात करवाई जो इसके साथ काम करता है। लेकिन छानबीन में पता चला कि लखविंदर कोलांवाला हरियाणा में किसी कंपनी में जेसीबी ऑपरेटर का काम कर रहा था। जहां से वह अपने घर आया है। एसपी रोहित मालपानी ने कहा कि पुलिस ने पंचायत सचिव की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

रेड जोन के उद्योग में सामान लाने पर मामला दर्ज

कोरोना संक्रमण प्रभावित क्षेत्र के तहत रेड जोन घोषित बीबीएन के झाड़माजरी क्षेत्र में एक उद्योग में वाहनों से सामान का आदान-प्रदान करने पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार ईपीआईपी फेस-1 झाड़माजरी स्थित एक उद्योग में वाहनों के माध्यम से लोडिंग अनलोडिंग की जा रही थी, जबकि इस कंपनी के क्षेत्र को कोरोना संक्रमण प्रभावित क्षेत्र रेड जोन घोषित किया गया है। इसमें सभी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध है। बावजूद इसके यह उद्योग वाहनों के माध्यम से वस्तुओं का आदान प्रदान कर रहा था।

कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड कर्ण सिंह पुत्र रोशन लाल निवासी गांव मुरार जिला चंबा ने पूछने पर बताया कि ट्रक इसने कंपनी मालिक के कहने पर कंपनी के अंदर भेजा है। ट्रक मुंबई से आया है और यह ट्रक सामान खाली करके कंपनी से चला गया। पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने बताया कि कंपनी मालिक ने आदेशों की अवहेलना की है। जिस पर कंपनी प्रबंधन पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed