{"_id":"6159dac88ebc3e623c587280","slug":"himachal-news-seven-vehicles-seized-for-illegal-mining-penalty-of-rs-43-thousand-imposed","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग ने कसा शिकंजा: अवैध खनन करते सात वाहन पकड़े, 43 हजार जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वन विभाग ने कसा शिकंजा: अवैध खनन करते सात वाहन पकड़े, 43 हजार जुर्माना
Sun, 03 Oct 2021 10:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 03 Oct 2021 10:01 PM IST
वन विभाग के एसीएफ वेद प्रकाश ने बताया कि सात वाहनों से 43500 का जुर्माना वसूला गया है। सभी वाहन अवैध रूप से खनन सामग्री ले जाते हुए टीम ने पकड़े हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वन मंडल नाहन के तहत आने वाले क्षेत्रों में विभाग की टीम ने दबिश देकर अवैध खनन करने के मामले में कार्रवाई की। विभाग की टीम ने कालाअंब-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर कार्रवाई करते हुए सात वाहन संचालकों पर साढ़े 43 हजार का जुर्माना ठोका। विभाग ने हरिपुरखोल और साथ लगते हिस्सों में कार्रवाई को अंजाम दिया। इससे अवैध खनन कर सामग्री ले जा रहे वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक वन विभाग नाहन मंडल की टीम गश्त पर तैनात थी। इस बीच वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से खनन सामग्री ले जा रहे सात वाहनों को पकड़ा, जिसमें चार टिपर, दो पिकअप व एक ट्रैक्टर शामिल है। वन विभाग की टीम ने संबंधित सभी वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 43500 का जुर्माना किया।
विज्ञापन
वन विभाग की इस कार्रवाई में वन रक्षक विशाल कुमार, विनोद कुमार व अनिल कुमार शामिल रहे। मामले की पुष्टि करते हुए वन विभाग के एसीएफ वेद प्रकाश ने बताया कि सात वाहनों से 43500 का जुर्माना वसूला गया है। सभी वाहन अवैध रूप से खनन सामग्री ले जाते हुए टीम ने पकड़े हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जिला सिरमौर में खासकर पांवटा साहिब में यमुना व गिरि नदियों के साथ-साथ नाहन के आसपास के नदी नालों में लंबे समय से अवैध खनन किया जा रहा है। हालांकि समय-समय पर संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई अमल में लाई जाती रही है लेकिन बावजूद इसके अवैध खननकारियों के हौसले बुलंद हैं।