{"_id":"61c0b2eb49e56d492a6c09ae","slug":"class-d-posts-to-be-filled-on-compassionate-grounds-instructions-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"करुणामूलक आधार पर भरे जाएंगे क्लास डी के पद, निर्देश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करुणामूलक आधार पर भरे जाएंगे क्लास डी के पद, निर्देश जारी
Mon, 20 Dec 2021 10:14 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 20 Dec 2021 10:14 PM IST
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि सरकार ने क्लास वन, टू, थ्री और फोर की जगह क्लास ए, बी, सी और डी के नए नाम करने का फैसला लिया है। क्लास फोर कर्मियों को अब ग्रुप डी कहा जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में करुणामूलक आधार पर नौकरियां देने के मामले को लेकर एक कमेटी बनाई थी।
विज्ञापन
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज्य सरकार ने करुणामूलक आधार पर क्लास डी के पदों को भरने का फैसला लिया है। इन पदों को जल्द भरने के लिए सरकार ने सभी विभागों को निर्देश जारी कर दिए हैं। इन पदों को भरने के लिए प्रस्ताव अब वित्त विभाग के पास नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
क्लास सी के पदों को भरने के लिए भी इसी तरह की व्यवस्था करने पर मंथन जारी है। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि सरकार ने क्लास वन, टू, थ्री और फोर की जगह क्लास ए, बी, सी और डी के नए नाम करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
क्लास फोर कर्मियों को अब ग्रुप डी कहा जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में करुणामूलक आधार पर नौकरियां देने के मामले को लेकर एक कमेटी बनाई थी। इस कमेटी की सिफारिश पर यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने करुणामूलक संघ से अपना धरना भी समाप्त करने की अपील की है।
विज्ञापन