{"_id":"60d1d4048ebc3e29ea0e044e","slug":"online-application-started-for-admission-in-technical-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी विश्वविद्यालय में दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
तकनीकी विश्वविद्यालय में दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 22 Jun 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र विद्यार्थी 23 जून से ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। ऑनलाइन फार्म की अंतिम तिथि 20 जुलाई तक रहेगी। हालांकि अभी तकनीकी विवि ने ऑनलाइन फार्म भरने का ही शेड्यूल जारी किया है। सामान्य प्रवेश परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. कुलभूषण चंदेल ने कहा कि बीटेक लेटरल और डायरेक्ट एंट्री, बी-फार्मेसी एलोपैथी लेटरल और डायरेक्ट एंट्री, बी-फार्मेसी (आयुर्वेद), बी-आर्किटेक्चर, बीबीए, बीसीए, बीएससी (एचएमसीटी/बीएचएमसीटी), एमबीए, एमबीए (टीएंडएचएम), एमसीए, एमटेक, एम फार्मेसी, एमएससी (भौतिक विज्ञान), एमएससी (पर्यावरण विज्ञान) पीजी डिप्लोमा इन योग (दोनों सत्र) विषयों में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। तकनीकी विवि की वेबसाइट पर ऑनलाइन फार्म भरने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि डारेक्ट एंट्री वाले विद्यार्थियों का दाखिला प्रवेश/पात्रता परीक्षा की मेरिट सूची के आधार पर होगा, जबकि लेटरल एंट्री वाले विद्यार्थियों का दाखिला डिप्लोमा की मेरिट/पात्रता परीक्षा की मेरिट के आधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।