फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bjp himachal appoints matdata palan cell coordinator and co coordinators

हिमाचल: भाजपा ने मतदाता पालन प्रकोष्ठ में की नियुक्तियां, तिलक रपोचा प्रदेश संयोजक; अजीव और हुकम चंद सह-संयोजक

Mon, 14 Sep 2026 11:55 AM IST
Ankesh Dogra अनिमेष कौशल, शिमला।
अनिमेष कौशल, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 14 Sep 2026 11:55 AM IST
सार
Register For Event

भाजपा हिमाचल प्रदेश ने मतदाता पालन प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां की हैं। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने अधिवक्ता तिलक रपोचा को प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। अजीव कुमार और हुकम चंद भाटिया को प्रदेश सह-संयोजक बनाया गया है। पार्टी के अनुसार नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

विज्ञापन
bjp himachal appoints matdata palan cell coordinator and co coordinators
सांकेतिक तस्वीर/डॉ. राजीव बिंदल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने संगठनात्मक जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए मतदाता पालन प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां की हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक और सह-संयोजकों की नियुक्ति की है।

विज्ञापन

पार्टी की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार अधिवक्ता तिलक रपोचा को मतदाता पालन प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा अजीव कुमार और हुकम चंद भाटिया को प्रदेश सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन

अजीव कुमार को श्री नैना देवी जी मंडल और हुकम चंद भाटिया को अर्की मंडल से संबंधित जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, तिलक रपोचा ज्वाली मंडल से हैं। प्रदेश भाजपा कार्यालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की जिम्मेदारियां सक्रियता और गंभीरता से निभाने की अपेक्षा जताई है। माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों से पार्टी के मतदाता संपर्क और संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी।

नवनियुक्त पदाधिकारियों के सामने मतदाता संबंधी गतिविधियों को मंडल और बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की जिम्मेदारी रहेगी। पार्टी संगठन में ऐसे प्रकोष्ठों के माध्यम से मतदाताओं से जुड़े विषयों, संपर्क अभियानों और संगठनात्मक समन्वय को गति देने का प्रयास किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed