फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Assembly Question Hour: If a single panchayat has two dispensaries, one will be shifted

विधानसभा प्रश्नकाल: एक ही पंचायत में दो डिस्पेंसरी तो एक होगी शिफ्ट, ओपीडी के आधार पर भरेंगे पद

Mon, 31 Aug 2026 06:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 31 Aug 2026 06:27 PM IST
सार
Register For Event

 विधानसभा के मानसून सत्र में अर्की के विधायक संजय अवस्थी के प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जिन पंचायतों में एक ही स्थान पर एलोपेथिक और आयुर्वेदिक डिस्पेंसरियां संचालित हो रही हैं, वहां आवश्यकता के अनुसार एक संस्थान को ऐसे क्षेत्र में स्थानांतरित किया जाएगा जहां स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है।

विज्ञापन
Assembly Question Hour: If a single panchayat has two dispensaries, one will be shifted
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : आईपीआर विभाग

विस्तार

प्रदेश सरकार राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर वितरण के लिए एलोपेथी और आयुर्वेदिक डिस्पेंसरियों का युक्तिकरण करने जा रही है। विधानसभा के मानसून सत्र में अर्की के विधायक संजय अवस्थी के प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जिन पंचायतों में एक ही स्थान पर एलोपेथिक और आयुर्वेदिक डिस्पेंसरियां संचालित हो रही हैं, वहां आवश्यकता के अनुसार एक संस्थान को ऐसे क्षेत्र में स्थानांतरित किया जाएगा जहां स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसी भी स्वास्थ्य संस्था को बंद करना नहीं, बल्कि उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना है, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच सकें।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर दोनों प्रकार की डिस्पेंसरियां एक ही पंचायत में संचालित हो रही हैं, जबकि अन्य क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। ऐसे में युक्तिकरण के माध्यम से संतुलित व्यवस्था बनाई जाएगी। इस दौरान आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा ने कहा कि आयुष विभाग में चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों के पद ओपीडी के आधार पर भरे जाएंगे। जिन संस्थानों में मरीजों की संख्या अधिक है, वहां प्राथमिकता के आधार पर स्टाफ की तैनाती की जाएगी, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed