फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   AMRU Mandi: MBBS and BDS counseling schedule released; check the last date for online application.

एएमआरयू मंडी: एमबीबीएस और बीडीएस काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, जानें ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

Wed, 23 Sep 2026 05:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 23 Sep 2026 05:42 PM IST
सार
Register For Event

अटल मेडिकल एवं रिसर्च यूनिवर्सिटी (एएमआरयू) ने एमबीबीएस और बीडीएस की तीसरे दौर की काउंसलिंग का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। विद्यार्थी 27 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
AMRU Mandi: MBBS and BDS counseling schedule released; check the last date for online application.
अटल मेडिकल एवं रिसर्च यूनिवर्सिटी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मेडिकल और डेंटल कॉलेज में दाखिले का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। अटल मेडिकल एवं रिसर्च यूनिवर्सिटी (एएमआरयू) ने एमबीबीएस और बीडीएस की तीसरे दौर की काउंसलिंग का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। विद्यार्थी 27 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यह कार्यक्रम मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) नई दिल्ली से मिले संशोधित शेड्यूल के बाद जारी किया गया है। काउंसलिंग के लिए 29 सितंबर को अस्थायी मेरिट सूची जारी होगी।

विज्ञापन


जबकि, 30 सितंबर को अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी। एक अक्तूबर को खाली सीटों की स्थिति सामने रखी जाएगी। इसके बाद विद्यार्थी एक से चार अक्तूबर तक अपनी पसंद के पाठ्यक्रम, कॉलेज और कोटे का विकल्प भरकर लॉक कर सकेंगे। विद्यार्थियों को छह अक्तूबर को अस्थायी सीट आवंटन और आठ अक्तूबर को अंतिम सीट आवंटन की जानकारी मिलेगी। सीट मिलने के बाद संबंधित विद्यार्थी को 12 या 13 अक्तूबर को आवंटित कॉलेज और पाठ्यक्रम में दाखिला लेना होगा।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजेश कुमार भवानी ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि दाखिला प्रक्रिया पूरी होने तक एएमआरयू की वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर रखें। काउंसलिंग के कार्यक्रम में आगे कोई बदलाव होने पर इसकी जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ही दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एमडीएस की दूसरी काउंसलिंग की मेरिट जारी, 126 अभ्यर्थियों को स्थान
 एमडीएस के लिए अटल मेडिकल एवं रिसर्च यूनिवर्सिटी (एएमआरयू) ने दूसरी काउंसलिंग की मेरिट सूची जारी कर दी है। नीट, पीजी एमडीएस-2026 के तहत जारी सूची में 126 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। सूची में सबसे ऊपर हेमंग वैद्य हैं, इन्होंने नीट में 669 अंक हासिल किए हैं। वहीं, सूची में अंतिम अभ्यर्थी के 277 अंक हैं। इस बार एचपी कोटे के अभ्यर्थियों के लिए निजी कॉलेजों में विकल्प बढ़ाया गया है। विवि ने स्पष्ट किया है कि एचपी कोटे के सभी अभ्यर्थी निजी कॉलेजों की मैनेजमेंट कोटा सीटों के लिए भी च्वाइस भर सकेंगे। मेरिट सूची में एचपी कोटा-डायरेक्ट के साथ मैनेजमेंट कोटा के अभ्यर्थी भी शामिल हैं।
 

आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को अपने प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेजों की वैधता जांचने के निर्देश दिए गए हैं। दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में और अपडेट होने चाहिए। दस्तावेज में कमी या विसंगति पाए जाने पर संबंधित श्रेणी का लाभ नहीं मिलेगा। अंतिम पात्रता संबंधित संस्थान की प्रवेश समिति के सत्यापन के बाद तय होगी। एएमआरयू के परीक्षा नियंत्रक डाॅ. राजेश कुमार भवानी ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि सीट आवंटन की अंतिम सूची जारी होने के बाद ही संबंधित कॉलेज जाएं। इसके लिए अभ्यर्थी को अपने लॉग इन से प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना होगा। विश्वविद्यालय की सीट आवंटन के बिना दाखिला मान्य नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed