{"_id":"5919b8504f1c1b773cf22bec","slug":"alert-on-ransomware-virus-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैनसमवेयर वायरस को लेकर हिमाचल में भी अलर्ट, दी ये सलाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रैनसमवेयर वायरस को लेकर हिमाचल में भी अलर्ट, दी ये सलाह
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 16 May 2017 11:03 AM IST
विज्ञापन
दुनिया भर में वेबसाइटें हैक कर फिरौती मांगने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे रैनसमवेयर वायरस का खतरा हिमाचल प्रदेश पर भी मंडरा रहा है। एहतियात के तौर पर प्रदेश सीआईडी की साइबर क्राइम विंग ने इस संबंध में अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
बाकायदा, एडवाइजरी जारी कर कहा गया है कि दक्षिणी भारत के कुछ हिस्सों में यह वायरस अपना असर दिखा चुका है। ऐसे में किसी भी अंजान ई-मेल या लिंक को खोलने से परहेज करें। वेब सर्फिंग के दौरान वेबसाइट या वेब पेज पर पासवर्ड मांगे जाने पर कतई न दें।
विज्ञापन
इसके अलावा किसी तरह के ई-मेल अटैचमेंट या सॉफ्टवेयर को अपडेट न करें। यहां तक कि शक होने की स्थिति में कंप्यूटर में नया ऑपरेटिंग सिस्टम इंस्टाल करने की भी सलाह दी गई है। डीआईजी साइबर क्राइम र्डा. विनोद कुमार धवन ने बताया कि अभी तक हिमाचल में किसी भी वेबसाइट के हैक होने की कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
फिर भी सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को एसएमएस के माध्यम से सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों से अपील की जा रही है कि वह अपने कंप्यूटर के डेटा का बैकअप किसी हार्ड डिस्क या पेन ड्राइव में सुरक्षित कर लें।