फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A roundabout will be constructed at Baluganj Crossing, easing vehicular movement.

Shimla News: बालूगंज क्राॅसिंग में बनेगा चौक, वाहनों की आवाजाही होगी आसान

Mon, 31 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
A roundabout will be constructed at Baluganj Crossing, easing vehicular movement.
लोक निर्माण विभाग ने शुरू किया कार्य, ट्रैफिक संचालन के लिए होगी चौक की व्यवस्था
विज्ञापन

चौक से घूमकर मंडी और शिमला की ओर आएंगे वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला के बालूगंज क्रॉसिंग में खोली गई मुख्य सड़क के बाद अब यहां एक चौक का निर्माण किया जा रहा है। इसका कार्य लोक निर्माण विभाग ने शुरू कर दिया है। चौक बनने के बाद मंडी और शिमला की ओर घूमकर आएंगे। इससे की समस्या भी खत्म होगी।

इससे वाहन चालकों को बालूगंज की ओर मुड़ने और बालूगंज की ओर से आने पर सोलन की ओर जाने के लिए गाड़ी मोड़ने में पैदा होने वाली असमंजस की स्थिति को समाप्त होगी। बालूगंज क्रॉसिंग में वर्ष 2024 में अगस्त माह में बालूगंज-विधानसभा सड़क से पहाड़ी खिसकने के कारण भारी भूस्खलन हुआ था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने करोड़ों रुपये की लागत से इस पहाड़ी को स्थिर बनाने का कार्य पूरा कर बालूगंज की ओर जाने वाली सड़क को जोड़ने के लिए दो अलग-अलग सड़कें बनाई हैं। इस भूस्खलन के बाद यह चौक खुला हो गया है, जिससे शिमला से सोलन और चंडीगढ़ की ओर वाहन आराम से गुजरते हैं। वहीं बालूगंज, समरहिल और मंडी की ओर जाने वाली सड़क भी बनाई गई है।
विज्ञापन


सड़क बनने के बाद वाहन चालकों को बालूगंज की ओर जाने के लिए वाहन मोड़ने में जो दिक्कतें पेश आती थीं वह इस चौक के बन जाने पर समाप्त हो जाएगी। ट्रैफिक डायवर्ट करने और यू-टर्न लेने के लिए चौक पर जिस तरह से ट्रैफिक संचालित किया जाता है, उसी तर्ज पर यहां भी ट्रैफिक संचालन शुरू होगा। सुबह के समय बालूगंज क्रॉसिंग से लेकर रोज लगने वाले जाम को सुव्यवस्थित करने में यहां ड्यूटी पर तैनात रहने वाले जवानों को भी इससे सुविधा होगी। लोक निर्माण विभाग के डिवीजन-3 के अधिशासी अभियंता प्रवीण वर्मा ने कहा कि बालूगंज क्रॉसिंग में एक चौक का निर्माण किया जा रहा है। इससे चौक अच्छा दिखेगा और यहां ट्रैफिक को बेहतर ढंग से संचालित करना आसान होगा। वाहन चालक यहां से यू-टर्न भी ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



एमएलए क्रॉसिंग से फ्लाईओवर का होगी निर्माण
शहर के ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए एचपीआरआरडीसी एक फ्लाईओवर का निर्माण भी करवा रहा है। इस फ्लाईओवर को एमएलए क्रॉसिंग में बनी वर्षाशालिका से बनाया जाना है, जिसे सीधे बालूगंज क्रॉसिंग से आगे सड़क के मोड़ पर मिलाया जाना है। इससे इस चौक की अहमियत भी कम हो जाएगी। डबल लेन इस फ्लाईओवर के बन जाने पर बालूगंज की ओर जाने और वहां से आने वाले वाहन सीधे इस चौक को क्रॉस किए बिना मुख्य सड़क पर आ-जा सकेंगे। करोड़ों रुपये के इस प्रोजेक्ट के पूरा हो जाने पर इस चौक की अहमियत कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article