{"_id":"132-52025","slug":"Shimla-52025-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई में नौकरी के नाम पर 50 हजार ठगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई में नौकरी के नाम पर 50 हजार ठगे
Shimla
Updated Thu, 01 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
शिमला। सीबीआई अफसर बनकर नौकरी दिलाने के नाम पर पचास हजार ठगने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान सुनील निवासी चिड़गांव रोहडू के तौर पर हुई है। आरोपी ने बिलासपुर कोठीपुरा के एक व्यक्ति को ठगी का शिकार बनाया और सीबीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर दो किस्तों में 25-25 हजार रूपये ऐंठ लिए। इसके बाद से आरोपी फरार था, संदेह होने पर पीड़ित व्यक्ति की ओर से थाना में मुकदमा दर्ज करवा दिया गया।
पुलिस को दी शिकायत में काला राम निवासी ब्रहमपुखर बिलासपुर ने कहा कि 19 अप्रैल को वह कृष्णा ढाबा कोठीपुरा बिलासपुर में गया। वहां पहले से सुनील उर्फ देवा बैठा हुआ था। उसने खुद को सीबीआई आफिसर बताया और कहा कि इलेक्शन डयूटी के लिए तीन चार युवकों की जरूरत है यदि वह चाहे तो उसके बेटे को सीबीआई में नौकरी दिला सकता है लेकिन इसके लिए उसे पचास हजार देने होंगे। बेटे को नौकरी लगाने के चक्कर में पीड़ित आरोपी के झांसे में आ गया और पैसा देने को तैयार हो गया। इस पर आरोपी ने उसे शिमला एजी चौक पर बुलाया। यहां शिकायतकर्ता अपने बेटे को लेकर आ गया और 24 अप्रैल को पैसे दे दिए। लेकिन इसके बाद जब उसके बेटे की नौकरी नहीं लगी तब जाकर उसे ठगी का एहसास हुआ। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, अंदेशा है कि आरोपी ने कई और लोगों भी ठगी का शिकार बनाया होगा।