Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   विधायकों को याद करवाई चुनावी जिम्मेवारी

विधायकों को याद करवाई चुनावी जिम्मेवारी

Tue, 01 Apr 2014 05:30 AM IST
Shimla
Shimla Updated Tue, 01 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
शिमला। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच विधायकों को चुनावी जिम्मेवारी याद करवाई है। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सभी विधायकों को पत्र भेजे हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशियों को बढ़त दिलाने के लिए जुट जाएं। सुक्खू ने कहा कि सभी विधायक विरोधी दलों के दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब आंकड़ों सहित जनता के सामने प्रस्तुत करें। सुक्खू ने यह पत्र मुख्यमंत्री, मंत्रियों को छोड़कर कांग्रेस के सभी विधायकों को भेजे हैं। इनमें लिखा है कि सात मई 2014 को हिमाचल में लोकसभा चुनावों के लिए मतदान होना है। इसमें कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत को पक्का करने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है। अपने विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी का विधायक होने के नाते अपने प्रत्याशियों को बढ़त दिलाने का उनका दायित्व अधिक बढ़ जाता है। केंद्र सरकार और हिमाचल सरकार की ओर से करवाए गए विकास कार्यों तथा कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार करने की आवश्यकता है। इसके अतिरिक्त अपने स्तर पर विधायकों ने जो विकास कार्य किए हैं, उनसे जनता को अवगत करवाना जरूरी है। विधायकों को चुनाव प्रचार कार्य के लिए अपने क्षेत्र के सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, अग्रणी संगठनों, विभागों और पंचायतराज संस्थाओं में निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर प्रचार में जुटने को कहा गया है। कांग्रेस प्रवक्ता संजय सिंह चौहान ने पत्र भेजने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

इनसेट
10 मंत्रियों को सौंपे भाजपा के गढ़
शिमला। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य के 10 मंत्रियों को भाजपा के 10 गढ़ों की जिम्मेवारी पहले से ही दे रखी है। मंत्री जहां अपने क्षेत्र में बढ़त दिलाने के लिए जिम्मेवार होंगे, वहीं इन्हें बार-बार हारने वाली सीटों पर भी लीड दिलानी होगी। मंत्रियों में विद्या स्टोक्स को कुटलैहड़, कौल सिंह ठाकुर को भोरंज, जीएस बाली को ऊना, सुजान सिंह पठानिया को सिराज, ठाकुर सिंह भरमौरी को झंडूता, मुकेश अग्निहोत्री को हमीरपुर, सुधीर शर्मा को सुजानपुर, प्रकाश चौधरी को जोगिंद्रनगर, कर्नल धनीराम शांडिल को पांवटा साहिब और अनिल शर्मा को धर्मपुर की जिम्मेवारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed