{"_id":"6a99b926631301bb17043848","slug":"udaipur-man-arrested-for-trying-to-secure-bail-in-court-using-fake-documents-sent-to-jail-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"उदयपुर: फर्जी दस्तावेजों के जरिए कोर्ट से जमानत देने पहुंचा आरोपी, पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उदयपुर: फर्जी दस्तावेजों के जरिए कोर्ट से जमानत देने पहुंचा आरोपी, पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
Thu, 03 Sep 2026 11:45 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:45 PM IST
उदयपुर में चेक बाउंस मामले में फर्जी दस्तावेजों के सहारे जमानत देने पहुंचे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी आधार कार्ड और बाइक की जाली आरसी लेकर कोर्ट पहुंचा था। पुलिस ने उसके पास से कई फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं।
विज्ञापन
हिरासत में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर की भूपालपुरा थाना पुलिस ने एनआई एक्ट कोर्ट संख्या तीन में फर्जी दस्तावेज पेश कर जमानत देने पहुंचे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चेक बाउंस के मामले में अभियुक्त गोपाललाल रेगर की पेशी के दौरान आरोपी वसीम खान फर्जी आधार कार्ड और अपनी बेची हुई बाइक की जाली आरसी लेकर जमानत मुचलका भरने पहुंचा था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार एनआई एक्ट कोर्ट संख्या तीन में चेक बाउंस मामले की सुनवाई चल रही थी। कोर्ट ने जब जमानत मुचलका पेश करने का आदेश दिया, तब भूपालपुरा निवासी वसीम खान ने अपनी पुरानी बाइक की आरसी और आधार कार्ड पेश किए। कोर्ट को संदेह होने पर जांच कराई गई तो वाहन पंजीयन और मालिक का नाम अलग पाया गया। इसके अलावा आरोपी का नाम और पता भी गलत निकला। आरोपी इससे पहले तक अदालत को गुमराह करने का प्रयास करता रहा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: जयपुर: राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, सरोगेसी पर महिला कर्मचारियों को मिलेगा 180 दिन का मातृत्व अवकाश
विज्ञापन
पुलिस तलाशी में बरामद हुए फर्जी कागजात
अदालत में संदेह उजागर होने के बाद पुलिस ने आरोपी वसीम खान को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली। उसके पास से दो आरसी, एक ड्राइविंग लाइसेंस, एक आधार कार्ड और एक पैन कार्ड बरामद किए गए। थानाधिकारी रतनसिंह चारण ने बताया कि पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया और अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि उसने आधार कार्ड और पैन कार्ड सहित अन्य दस्तावेज कहां से और कैसे बनवाए थे।