फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sri Ganganagar News ›   Rajasthan BJP MLA Slap Row: High-Level Probe Ordered Bihani Statement Controversy News in Hindi

भाजपा विधायक थप्पड़कांड: हाई लेवल कमेटी करेगी जांच, CM को दी जाएगी रिपोर्ट; क्यों चर्चा में है बिहाणी का बयान?

Sat, 02 May 2026 07:15 PM IST
श्री गंगानगर ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: श्री गंगानगर ब्यूरो Updated Sat, 02 May 2026 07:15 PM IST
सार
Register For Event

BJP MLA-AEN Slapping Incident: श्रीगंगानगर थप्पड़कांड में उच्च स्तरीय जांच समिति ने सभी पक्षों से पूछताछ की। शासन सचिव रवि जैन रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपेंगे। वहीं, विधायक जयदीप बिहाणी ने भ्रष्टाचार के आरोप दोहराए, बैरवा पर हमला करने का दावा किया और कार्यों की जांच की मांग उठाई।

विज्ञापन
Rajasthan BJP MLA Slap Row: High-Level Probe Ordered Bihani Statement Controversy News in Hindi
BJP विधायक-AEN थप्पड़कांड - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

श्रीगंगानगर में भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी और एईएन जगनलाल बैरवा के बीच मारपीट के मामले में राज्य सरकार ने जांच के लिए उच्च स्तरीय जांच समिति बनाई है। यूडीएच शासन सचिव रवि जैन की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय जांच समिति शुक्रवार रात को श्रीगंगानगर सर्किट हाउस पहुंची। शनिवार सुबह सभी पक्षों से पूछताछ के बाद कमेटी ने घटनाक्रम के तथ्यों को खंगाला। विधायक जयदीप बिहाणी और एईएन जगनलाल बैरवा और बाकी अधिकारियों से भी लंबी बातचीत की गई।

विज्ञापन

 
सर्किट हाउस में वाल्मीकि समाज का प्रदर्शन
जांच कमेटी के पहुंचते ही सर्किट हाउस में माहौल गर्म हो गया। विधायक जयदीप बिहाणी के समर्थन में वाल्मीकि समाज के सैकड़ों लोग पहुंचे और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने शहर की समस्याओं से शासन सचिव रवि जैन को रू-ब-रू कराया। इसी दौरान व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने भी एलएंडटी द्वारा कराए जा रहे घटिया निर्माण कार्यों की शिकायत रवि जैन से की। उन्होंने कहा कि शहर में हो रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता बेहद खराब है।
विज्ञापन

 
‘रिपोर्ट बनाकर सीएम को भेजेंगे
जांच कमेटी के अध्यक्ष यूडीएच शासन सचिव रवि जैन ने कहा कि इस घटनाक्रम में शामिल सभी पक्षों से पूछताछ की गई है। जो भी निष्कर्ष निकलेगा, उसकी विस्तृत रिपोर्ट बनाकर मुख्यमंत्री को सौंपी जाएगी। एलएंडटी अधिकारियों से भी बात की गई है। शहर की समस्याओं और शिकायतों पर भी विचार किया जाएगा। विधायक द्वारा बताई गई कार्यों में कमियों की भी अलग से रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- Rajasthan:'bjp विधायक ने लातों से पीटा... अंगूठा टूटा, आंख से दिखाई नहीं दे रहा'; Aen बैरवा का गंभीर आरोप
 


‘जनता के पैसे की लूट नहीं होने दूंगा’
विधायक जयदीप बिहाणी ने कहा कि मैंने जांच कमेटी के समक्ष विस्तार से अपना पक्ष रखा है। मीटिंग में मुझसे पूरे घटनाक्रम और शहर की समस्याओं के बारे में पूछा गया। मैंने सारी बातें विस्तार से बता दी हैं। बिहाणी ने आरयूआईडीपी और एलएंडटी पर आरोप लगाते हुए कहा कि इनकी मुफ्त की कमाई, सिर्फ कागजों में दिखाकर की गई कमाई पर जब मैंने कुंडली डाली तो इनके पेट में दर्द होने लगा। मैंने जनता के खून-पसीने के पैसे को व्यर्थ नहीं बहने दिया। मैं शहर में हुए टोटल काम की जांच करवाऊंगा। इसके लिए चाहे 1 हजार करोड़ रुपये हाथ जोड़कर कहीं से भी लेने पड़ें, मैं पुराने पड़े खड्डे खुदवाऊंगा।

 
'थप्पड़ नहीं मारा, बैरवा ने ही हमला किया'
जयदीप बिहाणी ने जगनलाल बैरवा पर आरोप लगाया कि जब एईएन जगनलाल बैरवा को पुलिस अपने साथ लेकर गई थी, क्या उस समय उनकी आंख लाल थी? कल जो उनके साथ काले कोट वाले (वकील) बैठे थे, वह आंख पीली करके बात करते हैं। यह साजिश उनकी है। उन्होंने ही उनकी आंख में चोट मारी और मीडिया के सामने पेश किया। जांच तो इस बात की होनी चाहिए।
 
बिहाणी ने आगे कहा कि मैं आज भी आपके सामने खड़ा हूं। मैंने जो 3 दिन पहले बयान दिए थे, वह आज भी दे रहा हूं। मेरे पास कोई काले कोट वाला नहीं खड़ा। जगनलाल बैरवा और काले कोट वाले कल जिला परिषद गए और प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रशासन बताए कि वह जगनलाल बैरवा का घर है या काले कोट वालों का घर। जिला परिषद सरकारी दफ्तर है।
 
विधायक ने बैरवा से रंजिश का जिक्र करते हुए कहा कि जगनलाल बैरवा ने कल कहा था कि दिशा की मीटिंग में जयदीप बिहाणी ने मुझे टोका था। उसी दिन से वह मेरे साथ रंजिश लेकर बैठ गए। मैंने उन्हें कोई थप्पड़ नहीं मारा, उन्होंने ही मुझ पर हमला किया था।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed