फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Weather: Rain Ends, Heat Rises; What to Expect in the Next 5 Days?

बारिश थमी तो राजस्थान में बढ़ी गर्मी, पारा 41.5 डिग्री पार; अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए

Wed, 23 Sep 2026 06:34 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Wed, 23 Sep 2026 06:34 AM IST
सार
Register For Event

राजस्थान में बारिश थमने के साथ गर्मी बढ़ी है। जैसलमेर में पारा 41.5 डिग्री पहुंचा। मानसून विदाई के बीच अगले पांच दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather: Rain Ends, Heat Rises; What to Expect in the Next 5 Days?
जयपुर का मौसम - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजस्थान में मानसून अब विदाई की ओर है और बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ने के साथ दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है। पश्चिमी राजस्थान से मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले कई दिनों तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

विज्ञापन

मंगलवार को प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में गर्मी का असर ज्यादा रहा। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीकानेर में 40.6 और बाड़मेर में 40.4 डिग्री तापमान रहा। चूरू में भी पारा 39.6 डिग्री तक पहुंच गया। सितंबर के आखिरी दिनों में 40 डिग्री के आसपास पहुंचता तापमान अब गर्मी की वापसी का संकेत दे रहा है।

विज्ञापन

पश्चिमी हवाओं से बढ़ रहा पारा

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बारिश की गतिविधियां कम होने और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से वातावरण में नमी घट रही है। आसमान साफ रहने के कारण दिन में धूप का असर बढ़ रहा है। यही वजह है कि पश्चिमी राजस्थान के साथ प्रदेश के कई अन्य शहरों में भी तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जयपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। कोटा में अधिकतम तापमान 34.9, अजमेर में 36.2, अलवर में करीब 38 और जोधपुर में 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीकर में भी अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री रहा।

राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 19 सितंबर को पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की घोषणा की थी। मानसून की विदाई के लिए लगातार बारिश का रुकना, निचले वायुमंडल में प्रतिचक्रवात की स्थिति और नमी में कमी जैसे संकेत देखे जाते हैं।

अब राज्य के बाकी हिस्सों से भी मानसून की वापसी की परिस्थितियां बन रही हैं। बारिश रुकने के साथ पश्चिमी राजस्थान में गर्म और शुष्क मौसम का असर बढ़ने लगा है।

अगले 4-5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के 22 सितंबर के पूर्वानुमान के अनुसार 23 से 28 सितंबर तक पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में किसी तरह की मौसम चेतावनी नहीं है। यानी इस दौरान व्यापक बारिश की गतिविधि की संभावना कम है।

आने वाले दिनों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी या उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। खासकर जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर और जोधपुर जैसे पश्चिमी जिलों में गर्मी का असर ज्यादा महसूस हो सकता है। वहीं जयपुर, अजमेर, कोटा और अलवर जैसे शहरों में भी बारिश नहीं होने पर दिन में गर्मी बढ़ने की संभावना है।

इस मानसून में बारिश का वितरण रहा असमान

राजस्थान में इस बार मानसून के दौरान बारिश का वितरण कई हिस्सों में असमान रहा। पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में मानसून के अंतिम चरण में भी बारिश कम रही, जिससे कई इलाकों में सूखे जैसे हालात बने। अब मानसून की विदाई के साथ इन क्षेत्रों में बारिश की उम्मीद और कम हो गई है।

फिलहाल राजस्थान में मौसम का मिजाज बारिश से गर्मी की ओर बदलता दिख रहा है। सितंबर के अंतिम सप्ताह में दिन का पारा बढ़ने के साथ लोगों को दोपहर में मई-जून जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है, जबकि सुबह-शाम तापमान अपेक्षाकृत कम रहने से कुछ राहत मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed