{"_id":"6ad61b2a4831bbc10d0b8e10","slug":"jodhpur-railway-7-festival-special-trains-76-trips-route-schedule-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों पर रेलवे की सौगात: जोधपुर मंडल से सात विशेष ट्रेनें चलेंगी; 76 फेरे लगाएंगी, जानें रूट और शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों पर रेलवे की सौगात: जोधपुर मंडल से सात विशेष ट्रेनें चलेंगी; 76 फेरे लगाएंगी, जानें रूट और शेड्यूल
Mon, 19 Oct 2026 07:01 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जोधपुर
Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
Updated Mon, 19 Oct 2026 07:01 PM IST
त्योहारों पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जोधपुर रेलवे मंडल ने सात विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। ये ट्रेनें डेढ़ महीने में सात अलग-अलग रूटों पर कुल 76 फेरे लगाएंगी।
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन।
विस्तार
जोधपुर रेलवे ने त्योहारों पर घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए सात विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। जोधपुर मंडल से संचालित होने वाली ये सात ट्रेनें डेढ़ महीने की अवधि में सात अलग-अलग रूटों पर कुल 76 फेरे लगाएंगी। इससे गोरखपुर, हरिद्वार, सूबेदारगंज, बांद्रा टर्मिनस, चेन्नई बीच, दानापुर और मऊ जाने वाले यात्रियों को सीधा फायदा पहुंचेगा। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि त्योहारों के दौरान बढ़ते यात्री भार को देखते हुए इन विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
गोरखपुर, दानापुर, मऊ का शेड्यूल
सूबेदारगंज-भगत की कोठी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 04193) 30 नवंबर तक हर सोमवार और गुरुवार को संचालित होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04194 भगत की कोठी-सूबेदारगंज एक्सप्रेस 28 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी।
जोधपुर-गोरखपुर ट्रेन संख्या 04829/04830 पूजा स्पेशल का संचालन जोधपुर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को निर्धारित है तथा वापसी में ट्रेन संख्या 04830 का संचालन गोरखपुर से प्रत्येक शुक्रवार को होगा।
विज्ञापन
भगत की कोठी-दानापुर ट्रेन संख्या 04813/04814 साप्ताहिक स्पेशल 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी और दानापुर से वापसी में ट्रेन संख्या 04814 का संचालन प्रत्येक गुरुवार को निर्धारित है। जोधपुर-मऊ ट्रेन संख्या 04823/04824 स्पेशल चार अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को संचालित होगी, जबकि मऊ से वापसी में ट्रेन संख्या 04824 का संचालन प्रत्येक मंगलवार को होगा।
बाड़मेर, बांद्रा और चेन्नई मार्ग का शेड्यूल
बाड़मेर-हरिद्वार ट्रेन संख्या 04811 स्पेशल 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04812 हरिद्वार-बाड़मेर स्पेशल एक दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को संचालित होगी। भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस ट्रेन संख्या 04827/04828 स्पेशल 31 अक्तूबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी तथा बांद्रा टर्मिनस से वापसी में ट्रेन संख्या 04828 का संचालन प्रत्येक रविवार को निर्धारित है। जोधपुर-चेन्नई ट्रेन संख्या 04815/04816 पूजा स्पेशल का संचालन 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को होगा, जबकि चेन्नई सेंट्रल से वापसी में ट्रेन का संचालन प्रत्येक मंगलवार को निर्धारित किया गया है।
ये भी पढ़ें- पैरा एशियन गेम्स: राजस्थान की मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड, अवनी लेखरा ने लाया सिल्वर; रचा इतिहास
कोटा स्टेशन पर पुनः ठहराव हुआ शुरू
कोटा स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के कारण प्रभावित हुई जोधपुर-भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस का ठहराव सोमवार से दोबारा कोटा स्टेशन पर शुरू हो गया है। जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा कोटा स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर पुनर्विकास कार्य के लिए ब्लॉक लिए जाने के कारण 29 सितंबर से 18 अक्तूबर तक दोनों ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि रेलवे ने ट्रेन संख्या 14813/14814 जोधपुर-भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस का कोटा स्टेशन पर ठहराव शुरू कर दिया है।