Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Merely conveying a message as an intermediary does not constitute an offense

राजस्थान: केवल मध्यस्थ की बात आगे पहुंचाना अपराध नहीं, राजस्थान हाईकोर्ट ने अधिवक्ता को किया बरी

Thu, 19 Nov 2026 06:41 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 19 Nov 2026 06:41 AM IST
सार
Register For Event

राजस्थान हाई कोर्ट ने अधिवक्ता बलविंदर सिंह को भ्रष्टाचार और आपराधिक साजिश के आरोपों से बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि बिना सक्रिय भूमिका या आपराधिक सांठगांठ के केवल किसी मध्यस्थ की बात आगे पहुंचाना अपराध नहीं है।

 

विज्ञापन
Rajasthan: Merely conveying a message as an intermediary does not constitute an offense
राजस्थान हाईकोर्ट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजस्थान उच्च न्यायालय ने एक महत्त्वपूर्ण फैसले में कहा है कि बिना किसी सक्रिय भूमिका या आपराधिक सांठगांठ के केवल किसी मध्यस्थ की बात आगे पहुंचाना अपराध नहीं माना जा सकता। न्यायमूर्ति रेखा बोराना की एकलपीठ ने याचिका स्वीकार करते हुए अधिवक्ता बलविंदर सिंह के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार और आपराधिक साजिश के आरोपों को पूरी तरह निरस्त कर दिया। हाई कोर्ट ने अधीनस्थ अदालत के फैसले को निरस्त कर याचिकाकर्ता को सभी आरोपों से बरी कर दिया।

विज्ञापन

अधीनस्थ अदालत का आदेश रद्द

यह मामला श्रीगंगानगर की विशेष अदालत के 24 जून  के उस आदेश से जुड़ा था, जिसके तहत अधिवक्ता बलविंदर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7ए और भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी के तहत आरोप तय किए गए थे। विशेष अदालत के इस निर्णय को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय में आपराधिक पुनरीक्षण याचिका दायर की गई थी। याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विनीत जैन ने पैरवी करते हुए पक्ष रखा।

विज्ञापन

कॉल रिकॉर्डिंग से स्थिति हुई स्पष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की सुनवाई के दौरान सामने आए तथ्यों से पता चला कि पेशेवर अधिवक्ता बलविंदर सिंह ने न तो स्वयं कोई रिश्वत मांगी थी, न ही उन्होंने कोई राशि स्वीकार की थी। इसके साथ ही, उन्होंने किसी लोक सेवक तक कोई धन राशि भी नहीं पहुंचाई थी। फोन पर हुई बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग के विवरण से यह स्पष्ट हुआ कि उन्होंने केवल सह-आरोपी अमृतलाल और अनिल कुमार की मांग के संबंध में जानकारी आगे पहुंचाई थी।

अदालत केवल अभियोजन पक्ष की प्रवक्ता नहीं

उच्च न्यायालय ने सुनवाई के दौरान सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि आरोप तय करते समय विचारण अदालत केवल अभियोजन पक्ष के प्रवक्ता के रूप में कार्य नहीं कर सकती। यदि लोक सेवक के साथ कोई आपराधिक सांठगांठ या आरोपी की प्रत्यक्ष सक्रिय भूमिका न हो, तो ऐसे आपराधिक आरोप कानूनी रूप से नहीं टिक सकते। अदालत ने इन तथ्यों को आधार बनाते हुए निचली अदालत का आदेश निरस्त कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed