{"_id":"65d5f4707fc660d9360c4518","slug":"rajasthan-cm-bhajanlal-sharma-convoy-will-now-stop-at-red-light-also-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सीएम भजनलाल शर्मा का काफिला अब लाल बत्ती पर भी रुकेगा, आम आदमी की तरह सफर करेंगे मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सीएम भजनलाल शर्मा का काफिला अब लाल बत्ती पर भी रुकेगा, आम आदमी की तरह सफर करेंगे मुख्यमंत्री
Wed, 21 Feb 2024 06:32 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 21 Feb 2024 06:32 PM IST
राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आम आदमी की तरह सड़क पर चलेंगे, उनके लिए कोई विशेष रूप नहीं लगाया जाएगा।
विज्ञापन
सीएम भजनलाल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक बड़ा फैसला करते हुए राजस्थान के डीजीपी पुलिस को निर्देशित किया है कि अब मुख्यमंत्री के लिए किसी प्रकार का रूप नहीं लगेगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भजनलाल के मीडिया समन्वयक आनंद शर्मा ने बताया कि लोगों को जिस प्रकार से ट्रैफिक की वजह से समस्या का सामना करना पड़ रहा था। उस समस्या से निजात दिलाने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फैसला किया है।
विज्ञापन
रेड लाइट पर रुका सीएम का काफिला
इस फैसले के बाद अब मुख्यमंत्री के लिए कोई भी स्पेशल रूट नहीं लगाया जाएगा और ट्रैफिक नहीं रोका जाएगा। मुख्यमंत्री भी आम नागरिक की तरह लाल बत्ती पर रखेंगे और आम व्यक्ति की तरह ही सफर करेंगे।
विज्ञापन