फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Diwali Traffic Plan: Routes and Parking Guide

दीपावली पर जयपुर में ये रहेगा ट्रैफिक प्लान, परकोटे के बाजारों में वाहनों की एंट्री पर रोक

Tue, 03 Nov 2026 08:27 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Tue, 03 Nov 2026 08:27 AM IST
सार
Register For Event

दीपावली पर छह से नौ नवंबर तक जयपुर में शाम छह बजे से परकोटे समेत कई इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी। बाजारों में वाहनों की एंट्री और मुख्य सड़कों पर पार्किंग पर रोक रहेगी।

विज्ञापन
Jaipur Diwali Traffic Plan: Routes and Parking Guide
परकोटा-जयपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली पर जयपुर के बाजारों में रोशनी और सजावट देखने के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। छह से नौ नवंबर तक शाम छह बजे से परकोटे समेत शहर के कई प्रमुख बाजारों और इलाकों में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। इस दौरान कई रास्तों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी, जबकि कुछ मार्गों पर डायवर्जन लागू होगा। बाजारों के आसपास मुख्य सड़कों पर पार्किंग भी नहीं की जा सकेगी।

विज्ञापन

यातायात पुलिस के अनुसार, परकोटे में आने वाले हल्के वाहनों के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकास मार्ग तय किए गए हैं। वहीं, बाजारों में पैदल आने-जाने वालों के लिए सड़क के डिवाइडर के दोनों ओर रास्ते निर्धारित किए गए हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे निजी वाहन लेकर भीड़भाड़ वाले बाजारों में आने के बजाय तय पार्किंग स्थलों और मेट्रो का इस्तेमाल करें।

विज्ञापन

परकोटे में इन रास्तों से होगी एंट्री और निकासी

चांदपोल गेट से आने वाले हल्के वाहन चांदपोल बाजार से छोटी चौपड़ पहुंचेंगे। यहां से त्रिपोलिया बाजार रोड के मीडियन के दाहिनी ओर से त्रिपोलिया टी-प्वाइंट, चौड़ा रास्ता और न्यू गेट होते हुए रामनिवास बाग की ओर जा सकेंगे। इसके बाद टोंक रोड और जेएलएन मार्ग से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अजमेरी गेट से आने वाले वाहन किशनपोल बाजार की दाहिनी ओर से छोटी चौपड़ पहुंचेंगे और फिर त्रिपोलिया बाजार रोड, चौड़ा रास्ता तथा न्यू गेट होते हुए आगे जा सकेंगे। सांगानेरी गेट से आने वाले वाहन जौहरी बाजार और बड़ी चौपड़ से त्रिपोलिया बाजार की ओर जाएंगे। घाटगेट से आने वाले वाहन घाटगेट बाजार, रामगंज चौपड़ और बड़ी चौपड़ होते हुए आगे बढ़ सकेंगे।

यह भी पढें- राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम: किस शहर का तापमान माउंट आबू से भी कम ? जानें अगले सात दिन का हाल

छोटी चौपड़ और त्रिपोलिया समेत कई रास्तों पर डायवर्जन

छोटी चौपड़ से संजय सर्किल, अजमेरी गेट और चौगान चौराहे की ओर जाने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा। चौगान चौराहे से छोटी चौपड़ की ओर भी वाहन नहीं आ सकेंगे। त्रिपोलिया गेट से छोटी चौपड़ और बड़ी चौपड़ की ओर जाने पर रोक रहेगी। न्यू गेट चौराहे से त्रिपोलिया गेट की ओर, बड़ी चौपड़ से सांगानेरी गेट और रामगंज चौपड़ की ओर भी यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

इसके अलावा सुभाष चौक से बड़ी चौपड़, गुरुद्वारा मोड़ से मिनर्वा सर्किल, घाटगेट से मिनर्वा सर्किल और मिनर्वा सर्किल से एमडी रोड तथा धर्मसिंह सर्किल की ओर जाने वाले वाहनों को भी प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा।

परकोटे के बाजारों में नो व्हीकल जोन

रोशनी देखने आने वाले लोगों की सुविधा के लिए कई बाजारों और सड़कों को नो व्हीकल जोन बनाया गया है। इनमें रामनिवास बाग चौराहे से सांगानेरी गेट के बीच का रास्ता, यादगार तिराहे से रामनिवास बाग चौराहे के बीच का एक तरफ का मार्ग, बापू बाजार, नेहरू बाजार, इंदिरा बाजार और संजय बाजार शामिल हैं।

बांदरवाल गेट से बड़ी चौपड़ के बीच, छोटी चौपड़ से गणगौरी बाजार होते हुए सादुल सिंह की नाल तक तथा घोड़ा सर्किल से एमजीडी गेट तक भी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। रामनिवास बाग की भूमिगत पार्किंग के प्रवेश मार्ग को इससे छूट दी गई है।

इन जगहों पर कर सकेंगे वाहनों की पार्किंग

यातायात पुलिस ने अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल तय किए हैं।

- झोटवाड़ा रोड और स्टेशन रोड से आने वाले वाहन चांदपोल अनाज मंडी तथा चांदपोल मेट्रो स्टेशन की पार्किंग में खड़े किए जा सकेंगे।

- माउंट रोड, ब्रह्मपुरी और चौगान की ओर से आने वाले वाहन चौगान स्टेडियम में पार्क कर सकेंगे।

- सीकर रोड, अजमेर रोड और मानसरोवर की ओर से आने वाले वाहन टोंक रोड, नारायण सिंह तिराहा, त्रिमूर्ति सर्किल, धर्मसिंह सर्किल, एमडी रोड और सांगानेरी गेट होते हुए रामनिवास बाग भूमिगत पार्किंग तक पहुंच सकेंगे।

- टोंक रोड, जेएलएन मार्ग और गोविंद मार्ग से आने वाले वाहन भी धर्मसिंह सर्किल और एमडी रोड होते हुए रामनिवास बाग भूमिगत पार्किंग में वाहन खड़े कर सकेंगे।

परकोटे के निवासी छह से नौ नवंबर तक अपने वाहन रामनिवास बाग स्थित जेडीए पार्किंग और रामलीला मैदान में खड़े कर सकेंगे। पार्किंग की उपलब्धता और यातायात की स्थिति जानने के लिए यातायात पुलिस ने क्यूआर कोड भी जारी किया है।

गौरव टावर और राजा पार्क में भी बदली रहेगी व्यवस्था

गौरव टावर के आसपास जवाहर सर्किल और मालवीय नगर सेक्टर दस की ओर जाने वाले वाहनों के लिए पूर्णिमा रोड का इस्तेमाल किया जा सकेगा। सेक्टर दस से आने वाले वाहन भी रेलवे लाइन के पास वाले मार्ग से मालवीय नगर फ्लाईओवर के दोनों ओर की सड़क का उपयोग कर जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर जा सकेंगे। गौरव टावर के सामने और आसपास के कुछ मार्गों पर यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। मुख्य मार्गों पर पार्किंग की अनुमति नहीं होगी।

राजापार्क में गोविंद मार्ग से परनामी मंदिर चौराहे होते हुए आर्य समाज रोड और पंचवटी सर्किल की ओर वाहन जा सकेंगे। लेकिन पंचवटी सर्किल से गोविंद मार्ग की ओर आने और शिवानंद मार्ग तथा गुरुनानकपुरा रोड से परनामी मंदिर चौराहे होते हुए गोविंद मार्ग की ओर जाने पर रोक रहेगी। मुख्य मार्गों पर सभी वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी।

वैशाली नगर और आम्रपाली बाजार में रोशनी देखने आने वाले लोग अमर जैन अस्पताल, नेशनल हैंडलूम के पास जेडीए पार्किंग और गांधी पथ पर यादव फार्म की खाली जमीन पर वाहन खड़े कर सकेंगे।

ई-रिक्शा और बसों के संचालन पर भी पाबंदी

छह से नौ नवंबर तक परकोटे, संसार चंद्र रोड, एमआई रोड, अशोक मार्ग, यादगार तिराहे से रामबाग चौराहे और एमडी रोड पर ई-रिक्शा, ई-ऑटो और ऑटो रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। क्यूआर कोड से अनुमति प्राप्त ई-रिक्शा इससे अलग रहेंगे।

पर्यटक और सार्वजनिक परिवहन की बसों का परकोटा क्षेत्र में शाम छह बजे से रात 12 बजे तक संचालन प्रतिबंधित रहेगा। हल्के मालवाहक वाहनों को छह और सात नवंबर को शाम चार बजे तक प्रवेश की अनुमति होगी। आठ और नौ नवंबर को शाम चार बजे तक केवल तिपहिया हल्के मालवाहक वाहन चल सकेंगे। इसके बाद इन वाहनों का प्रवेश भी प्रतिबंधित रहेगा।

मेट्रो से आने की अपील, हेल्पलाइन नंबर जारी

यातायात पुलिस ने झोटवाड़ा रोड, स्टेशन रोड, सीकर रोड, अजमेर रोड और मानसरोवर की ओर से आने वाले लोगों से अपने वाहन नजदीकी मेट्रो पार्किंग में खड़े कर मेट्रो से परकोटे पहुंचने की अपील की है। दीपावली के दौरान जयपुर मेट्रो का संचालन देर रात तक रहेगा।

यातायात संबंधी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1095, 2565630 और 2561256 जारी किए गए हैं। व्हाट्सऐप हेल्प डेस्क नंबर 8764866972 पर भी संपर्क किया जा सकता है। एंबुलेंस, आवश्यक सेवाओं और आपातकालीन वाहनों की आवाजाही निर्बाध रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed