{"_id":"61b23a31ee395055e61f7e99","slug":"honey-trap-rs-27-lakh-blackmailed-after-obscene-video-chat","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनीट्रैप: अश्लील वीडियो चैट के बाद वसूले 27 लाख रुपये, ऐसे गिरफ्त में आया आरोपी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनीट्रैप: अश्लील वीडियो चैट के बाद वसूले 27 लाख रुपये, ऐसे गिरफ्त में आया आरोपी
Thu, 09 Dec 2021 10:47 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 09 Dec 2021 10:47 PM IST
5 नवंबर 2021 को व्हाट्सऐप पर संजना कुमारी ने रतनकर से अश्लील चैटिंग की। इसके बाद ब्लैकमेलिंग का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
व्हाट्सएप वीडियो कॉल में हैदराबाद के व्यक्ति से अश्लील चैट कर 27.60 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में भरतपुर के थाना कैथवाड़ा पुलिस ने गुरुवार को दबिश देकर थाना क्षेत्र के धर्मशाला निवासी ई-मित्र संचालक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यूसुफ मेव पुत्र आमीन को गिरफ्तार कर साइबर टीम थाना साइबराबाद, जिला हैदराबाद के हवाले किया।
विज्ञापन
अश्लील वीडियो कॉल कर बनाया वीडियो
भरतपुर एसपी देवेंद्र कुमार विश्नोई ने बताया कि हैदराबाद (तेलगांना) के रहने वाले रतनकर (52) को फेसबुक पर संजना कुमारी के नाम से एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद चैटिंग शुरू हुई। 5 नवंबर 2021 को व्हाट्सऐप पर संजना कुमारी ने अश्लील चैटिंग की। इसके बाद 9 नवंबर को रतनकर के मोबाइल पर विक्रम राठौड़ नाम के व्यक्ति का फोन आया जिसने खुद को साइबर सेल दिल्ली का अधिकारी बताया और कहा कि संजना कुमारी आत्महत्या करना चाहती है। आपके विरूध मुकदमा दर्ज होगा, यदि आप बचना चाहते हैं तो सेटलमेंट कर लो।
विज्ञापन
दोस्तों से उधार और बैंक से लोन लेकर दिए 27.60 लाख रुपये
घबराए रतनकर ने दोस्तों व रिश्तेदारों से उधार और बैंक से लोन लेकर 27 लाख रुपये ठगों द्वारा दिए गए विभिन्न खातों में जमा करा दिए। 27 नवंबर को ठगों ने रतनकर को फिर से कॉल कर अश्लील चैट वाली वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर और पैसे मांगे। रतनकर ने फिर 60 हजार रुपये उनके बताए खाते में डाल दिए।
विज्ञापन
लगातार धमकियों से परेशान होकर साइबर सेल को शिकायत दी
इसके बाद भी ठगों द्वारा बार-बार धमकी देकर पैसे मांगने से परेशान होकर रतनकर ने घटना के संबंध में साइबर थाना हैदराबाद में मामला दर्ज कराया। इसके बाद थाना साइबराबाद की टीम ने जांच की तो पता चला कि विभिन्न खातों से ट्रांसफर होते हुए पैसे का ट्रांजैक्शन यूसुफ मेव निवासी धर्मशाला से जुड़ा पाया गया। उसके द्वारा खुद संचालित ई-मित्र के माध्यम से करीब 15 लाख रुपये निकालने की जानकारी हुई।
इस पर हैदराबाद की साइबर टीम ने भरतपुर पहुंच एसपी देवेंद्र विश्नोई से संपर्क किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी बुगलाल मीणा व सीओ मदन लाल जेफ के निर्देशन व एसएचओ रामनरेश मीणा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। एसएचओ कैथवाड़ा ने हैदाराबाद साइबर टीम के पुलिस निरीक्षक श्रीकांत की टीम से समन्वय कर यूसुफ मेव की लोकेशन के बारे में पता लगाया। गुरुवार को दोनों टीमों ने दबिश देकर कैथवाडा गांव से उसे गिरफ्तार कर लिया।