फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   doctor attacked in hospital slapped hit with name plate lawyer arrested news in hindi

अस्पताल में डॉक्टर पर हमला...: कॉलर पकड़ा, थप्पड़ मारे और सिर पर नेम प्लेट से किया वार; आरोपी वकील गिरफ्तार

Thu, 20 Aug 2026 05:05 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 20 Aug 2026 05:05 PM IST
सार
Register For Event

भीनमाल सरकारी अस्पताल में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेमीचंद संघवी से मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपी वकील कमलेश कुमार को गिरफ्तार किया है। घटना के विरोध में चिकित्सकों ने तीन घंटे पेन डाउन हड़ताल की और सुरक्षा की मांग की।

विज्ञापन
doctor attacked in hospital slapped hit with name plate lawyer arrested news in hindi
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालोर जिले के भीनमाल स्थित सरकारी अस्पताल में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेमीचंद संघवी से मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपी वकील कमलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। चिकित्सकों की तीन घंटे की पेन डाउन हड़ताल के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।

विज्ञापन

डॉक्टर से मारपीट का आरोप
18 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे डॉ. नेमीचंद संघवी अपने कक्ष में मरीजों को देख रहे थे। इसी दौरान वकील कमलेश कुमार एक महिला संविदा कर्मचारी के मानदेय भुगतान से जुड़े मामले को लेकर उनसे बहस करने लगा। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने डॉक्टर का कॉलर पकड़कर धक्का-मुक्की की और थप्पड़ मारे। आरोप है कि उसने मेज पर रखी नेम प्लेट उठाकर डॉक्टर के सिर पर भी वार किया। घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन


पढ़ें: निकाय चुनाव से पहले अजमेर भाजपा में सियासी भूचाल, पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत ने छोड़ी पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के विरोध में ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश जाम्भानी की अगुवाई में चिकित्सकों ने गुरुवार सुबह 8 से 11 बजे तक पेन डाउन हड़ताल रखी। इस दौरान चिकित्सकों ने आरोपी की गिरफ्तारी और अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।

IMA ने दिया ज्ञापन
बुधवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया था। इसमें आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी, अस्पताल में चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ की सुरक्षा तथा प्रभावी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई थी। सीआई राजेंद्र सिंह राजपुरोहित के अनुसार, राजकार्य में बाधा डालने और मारपीट के मामले में आरोपी वकील कमलेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, चिकित्सा प्रशासन ने ठेकेदार के माध्यम से अस्पताल में कार्यरत दोनों संविदाकर्मियों को हटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed