फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar: Oil mill worker killed in collision with speeding truck.

अलवर में रफ्तार का कहर: पैदल ड्यूटी जा रहे युवक को ट्रक ने कुचला, मौत; चालक हुआ फरार

Sun, 18 Jan 2026 07:40 AM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Sun, 18 Jan 2026 07:40 AM IST
सार
Register For Event

उद्योग नगर थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि ट्रक और उसके चालक की पहचान की जा सके।

विज्ञापन
Alwar: Oil mill worker killed in collision with speeding truck.
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के अलवर जिले में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। उद्योग नगर थाना क्षेत्र के गुन्दपुर रोड पर शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के एक युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल ड्यूटी पर जा रहे युवक को कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

ड्यूटी पर जाते समय हुआ हादसा

विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान विनोद कुमार के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के एटा जिले का रहने वाला था। विनोद पिछले करीब पांच वर्षों से अलवर में रहकर उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित एक तेल मिल में कार्यरत था। परिजनों के मुताबिक शनिवार रात करीब 11:30 बजे विनोद अपने कमरे से पैदल ही नाइट ड्यूटी के लिए तेल मिल जा रहा था। इसी दौरान गुन्दपुर रोड के पास सामने से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: सवाई माधोपुर स्थापना दिवस का शुभारंभ, पहले दिन पारंपरिक खेलों का हुआ आयोजन    

इलाज के दौरान तोड़ा दम
हादसा इतना भीषण था कि विनोद सड़क पर दूर जा गिरा और मौके पर ही बेहोश हो गया। सूचना मिलने पर उद्योग नगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को राजीव गांधी जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, गंभीर चोटों के कारण डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और रविवार सुबह पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आरोपी चालक की तलाश जारी
उद्योग नगर थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि ट्रक और उसके चालक की पहचान की जा सके। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed