{"_id":"6a7ececa7ded3b102d03ea7d","slug":"sukhbir-badal-first-statement-after-attack-akali-dal-ready-for-any-sacrifice-2026-08-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हमले के बाद सुखबीर बादल का पहला बयान: न मैं कभी डरा, न कभी डरूंगा; अकाली दल हर कुर्बानी को तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमले के बाद सुखबीर बादल का पहला बयान: न मैं कभी डरा, न कभी डरूंगा; अकाली दल हर कुर्बानी को तैयार
Fri, 14 Aug 2026 01:46 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:46 PM IST
महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित तख्त श्री हजूर साहिब के पास हुए हमले में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल घायल हो गए थे।
विज्ञापन
सुखबीर बादल पर हमला
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
नांदेड साहिब में हमले के बाद सुखबीर बादल का पहला बयान आया है। सुखबीर बादल ने कहा कि न मैं कभी डरा हूं और न डरूंगा। अकाली दल हर कुर्बानी को तैयार है।
सुखबीर ने कहा कि कुछ लोग पंजाब का माहौल खराब करना चाहते हैं। देश की अमन शांति भंग करने का प्रयास कर रहे हैं। उनका मकसद सफल नहीं होने दिया जाएगा। दोनों बार मुझे पर गुरु घर में हमला हुआ है।
अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद नांदेड़ से दिल्ली रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में सुखबीर ने कहा कि हमारे लिए पंजाब का भाईचारा सबसे अहम है।

Trending Videos
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर गुरुवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित तख्त श्री हजूर साहिब के पास हमला हुआ था। एक व्यक्ति ने उन पर कृपाण से हमला किया। सुखबीर के हाथ में चोट लगी जबकि बचाने की कोशिश में एक पुलिस अधिकारी भी घायल हुआ था।
अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने दावा किया था कि हमलावर ने बेहद करीब से वार किया और उसका निशाना सुखबीर बादल का दिल था, लेकिन गुरु साहिब की कृपा से वह बाल-बाल बच गए। खंजर उनकी बाजू से होकर निकल गया, जिससे हड्डी में फ्रैक्चर हुआ और उन्हें करीब 150 टांके लगाए गए।
सुखबीर सिंह बादल को जेड प्लस सुरक्षा मिली है। इसके बावजूद दिसंबर 2024 में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर और अब महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित गुरुद्वारा साहिब में उन तक हमलावर के पहुंचने से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए थे।
अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने दावा किया था कि हमलावर ने बेहद करीब से वार किया और उसका निशाना सुखबीर बादल का दिल था, लेकिन गुरु साहिब की कृपा से वह बाल-बाल बच गए। खंजर उनकी बाजू से होकर निकल गया, जिससे हड्डी में फ्रैक्चर हुआ और उन्हें करीब 150 टांके लगाए गए।
दो साल में दूसरा हमला
करीब दो साल में सुखबीर पर यह दूसरा बड़ा हमला है। दिसंबर 2024 में श्री हरमंदिर साहिब के बाहर धार्मिक सजा के तहत सेवादार की भूमिका निभा रहे सुखबीर पर गोली चलाने की कोशिश हुई थी। पुलिसकर्मी की तत्परता से उनकी जान बची थी।सुखबीर सिंह बादल को जेड प्लस सुरक्षा मिली है। इसके बावजूद दिसंबर 2024 में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर और अब महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित गुरुद्वारा साहिब में उन तक हमलावर के पहुंचने से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए थे।