फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Firing at Gurudwara gate in Ludhiana

लुधियाना: गुरुद्वारा गेट पर फायरिंग, मुखी बाबा अमरजीत और अकाली वर्कर को जान से मारने की धमकी

Tue, 27 Oct 2026 01:05 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव Published by: Nivedita Updated Tue, 27 Oct 2026 01:05 PM IST
सार
Register For Event

चिट्ठी में गुरुद्वारा साहिब के मुखी बाबा अमरजीत सिंह और अकाली दल बादल के वर्कर गुरिंदर सिंह रूमी को जान से मारने की धमकी दी गई है।  

विज्ञापन
Firing at Gurudwara gate in Ludhiana
गोली चलाता युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

लुधियाना देहात के गांव गगड़ा में देर रात गुरुद्वारा साहिब भगत धन्ना जी के गेट पर फायरिंग और धमकी भरी चिट्ठी फेंकने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। चिट्ठी में गुरुद्वारा साहिब के मुखी बाबा अमरजीत सिंह और अकाली दल बादल के वर्कर गुरिंदर सिंह रूमी को चुनाव से पहले जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात कही गई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रात करीब 12 बजे गुरिंदर सिंह रूमी ने फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों ने गुरुद्वारा साहिब भगत धन्ना जी के गेट पर दो फायर किए और धमकी भरी चिट्ठी फेंककर फरार हो गए। यह घटना गुरूद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें साफ दिखाई दे रहा हे एक युवक चिट्ठी रखने  के बाद गोलियां चलाता है 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि चिट्ठी में बाबा अमरजीत सिंह, गुरिंदर सिंह रूमी और जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। चिट्ठी में आरोप लगाया गया कि गुरुद्वारा साहिब में अकाली दल बादल और भाजपा से जुड़े लोगों के आने पर उन्हें सिरोपा भेंट किया जाता है। इसी बात को लेकर बाबा अमरजीत सिंह और गुरिंदर सिंह रूमी को निशाना बनाते हुए धमकियां दी गईं। चिट्ठी में कथित तौर पर चुनाव से पहले दोनों को जान से मारने की चेतावनी भी दी गई है। हालांकि, फायरिंग करने वालों की पहचान और वारदात के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

'गुरुघर सबका है, यह पूरे सिख समाज पर हमला'
घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए गुरुद्वारा साहिब के मुखी बाबा अमरजीत सिंह ने कहा कि गोलियां गुरुद्वारा साहिब की दीवार पर नहीं, बल्कि उनके दिल पर लगी हैं। उन्होंने कहा कि गुरुघर सभी के लिए है और यहां अकाली, कांग्रेसी समेत सभी लोग आते हैं। गुरुद्वारा साहिब में किसी भी राजनीतिक विचारधारा से जुड़े व्यक्ति के आने पर कोई पाबंदी नहीं है। उन्होंने इस घटना को केवल गुरुद्वारा साहिब पर हमला नहीं, बल्कि पूरे सिख समाज पर हमला बताया। बाबा अमरजीत सिंह के अनुसार, चिट्ठी में जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज के खिलाफ भी अपमानजनक शब्द लिखे गए हैं और उन्हें धमकी दी गई है कि वे कुछ ही दिनों के मेहमान हैं।

पुलिस कर रही जांच
डीएसपी जसविंदर सिंह ढीढ़सा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed