फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Gurpreet Sekhon has join AAP in Zira Firozpur

आप में शामिल हुए गुरप्रीत सेखों: सीएम मान ने दिलवाई सदस्यता, विरोधियों को लेकर दिया ये बयान

Sun, 06 Sep 2026 04:22 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 06 Sep 2026 04:22 PM IST
सार
Register For Event

मुख्यमंत्री ने पार्टी में शामिल होने पर सेखों और उनके समर्थकों का स्वागत किया। सेखों को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों के बीच मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। 

विज्ञापन
Gurpreet Sekhon has join AAP in Zira Firozpur
गुरप्रीत सिंह सेखों को पार्टी की सदस्यता दिलाते सीएम मान - फोटो : संवाद

विस्तार

जीरा की दाना मंडी में रविवार को आयोजित रैली के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में गुरप्रीत सिंह सेखों अपने समर्थकों समेत आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने पार्टी में शामिल होने पर सेखों और उनके समर्थकों का स्वागत किया। सेखों को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों के बीच मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बार व्यक्ति गलत नहीं होता, बल्कि परिस्थितियां उसे गलत कदम उठाने के लिए मजबूर कर देती हैं।

विज्ञापन




सीएम मान ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना 
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस और अकाली दल पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों पार्टियां उनके और उनके परिवार के खिलाफ झूठे आरोप लगाने में लगी हुई हैं। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें पैसे कमाने होते तो वह कलाकारी के क्षेत्र में कमा सकते थे, लेकिन उन्होंने राजनीति में आकर लोगों की सेवा करने का रास्ता चुना है।

विज्ञापन

सीएम मान ने अकाली दल पर तंज कसते हुए कहा कि एक समय अकाली दल 25 साल तक पंजाब पर राज करने की बात करता था, लेकिन आज पार्टी के पास चुनाव लड़ने के लिए पर्याप्त लोग तक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में कोई कमेटी बनानी हो तो पांच सदस्य पूरे नहीं होते और तीन सदस्यीय कमेटी बनानी पड़ती है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि अकालियों के ऐसे हालात खुद वाहेगुरु ने बनाए हैं।

कांग्रेस में आपसी कलह को लेकर कसा तंज
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेसी आपस में ही अपनी-अपनी कुर्सी संभाले बैठे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता राहुल गांधी के आने का इंतजार कर रहे हैं कि वह उन्हें एक बस में बैठाकर ले जाएंगे। मान ने कहा कि वहां भी कांग्रेसी एक-दूसरे की पगड़ियां उछालने में लगे रहेंगे। रैली के दौरान गुरप्रीत सिंह सेखों के आप में शामिल होने को लेकर समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले लोगों का स्वागत किया जाएगा और उन्हें साथ लेकर आगे बढ़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed