{"_id":"6abf6791a2146bf00f025397","slug":"firing-at-salon-in-pathankot-bullet-hit-shutter-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में सैलून पर फायरिंग: शटर में लगी गोली, दीवार में धंसी; संचालक बोला-किसी से रंजिश नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में सैलून पर फायरिंग: शटर में लगी गोली, दीवार में धंसी; संचालक बोला-किसी से रंजिश नहीं
Fri, 02 Oct 2026 01:43 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
Published by: Nivedita
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:43 PM IST
सैलून संचालक राहुल ने बताया कि वह रात करीब 9 बजे रोजाना की तरह अपनी दुकान बंद करके घर चला गया था। सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो शटर पर गोली लगने से हुआ छेद दिखाई दिया। अंदर जाकर जांच करने पर पता चला कि गोली शटर को चीरते हुए एल्युमिनियम की शीट और काउंटर को पार कर अंदर की दीवार में जा लगी थी।
विज्ञापन
जांच के लिए पहुंचे पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद
विस्तार
पठानकोट के गांव कोठे मनवाल में देर रात एक सैलून की दुकान पर फायरिंग का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति की ओर से चलाई गई गोली दुकान के शटर को चीरते हुए अंदर लगे एल्युमिनियम के दरवाजे और काउंटर को पार कर दीवार में जा लगी। सुबह दुकान खोलने पहुंचे सैलून संचालक को घटना का पता चला, जिसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और दुकान के अंदर से गोली बरामद की गई है।
रात को दुकान बंद कर घर गया था संचालक
सैलून संचालक राहुल ने बताया कि वह रात करीब 9 बजे रोजाना की तरह अपनी दुकान बंद करके घर चला गया था। सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो शटर पर गोली लगने से हुआ छेद दिखाई दिया। अंदर जाकर जांच करने पर पता चला कि गोली शटर को चीरते हुए एल्युमिनियम की शीट और काउंटर को पार कर अंदर की दीवार में जा लगी थी। राहुल के अनुसार उसकी किसी के साथ कोई पुरानी रंजिश नहीं है और न ही उसे इस घटना के संबंध में किसी पर संदेह है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम सुबह करीब 10:30 बजे गांव कोठे मनवाल स्थित सैलून पर पहुंची। पुलिस ने दुकान का मुआयना किया और मौके से एक गोली बरामद की। प्रारंभिक जांच में एक ही राउंड फायर किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस आसपास के क्षेत्र से भी साक्ष्य और फायरिंग से संबंधित अन्य सुराग जुटा रही है।
विज्ञापन
हथियार की पुष्टि फॉरेंसिक जांच के बाद
जांच अधिकारी मोहित टाक ने बताया कि पुलिस को सुबह करीब 10:30 बजे सैलून के शटर पर गोली चलने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और दुकान के अंदर से एक गोली बरामद की गई है। प्राथमिक जांच में एक ही राउंड फायर होने की बात सामने आई है। गोली किस हथियार से चलाई गई, इसकी पुष्टि फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस आसपास के क्षेत्र में भी जांच कर रही है। मामले की गहनता से तफ्तीश जारी है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।