{"_id":"6ac0cc8a64c4df4a53071b89","slug":"farmer-commits-suicide-over-land-dispute-in-moga-2026-10-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोगा में किसान ने किया सुसाइड: भाई से ठेके की जमीन को लेकर था विवाद, लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में किसान ने किया सुसाइड: भाई से ठेके की जमीन को लेकर था विवाद, लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में मारी गोली
Sat, 03 Oct 2026 03:06 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 03 Oct 2026 03:06 PM IST
किसान की अपने एनआरआई भाई से ठेके की जमीन को लेकर विवाद था जिसके चलते किसान मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। शनिवार सुबह किसान ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
गुरदीप सिंह, मृतक किसान
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
मोगा के गांव धल्लेके निवासी किसान एवं पूर्व पंचायत सदस्य गुरदीप सिंह ने शनिवार सुबह अपने घर में अपने लाइसेंसी .32 बोर रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, लुधियाना निवासी बलविंदर सिंह की मोगा के गांव खोसा रंधीर में करीब 20 एकड़ जमीन है।
विज्ञापन
ठेके की जमीन को लेकर भाई से था विवाद
गुरदीप सिंह ने यह जमीन ठेके पर लेकर उसमें धान की फसल लगाई थी। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर बलविंदर सिंह और उनके एनआरआई भाई जोगिंदर सिंह मिट्ठू के बीच आपसी विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि 23 सितंबर को गुरदीप सिंह के 20 एकड़ फसल में से करीब साढ़े चार एकड़ फसल पर स्प्रे कर उसे नुकसान पहुंचाया था। इसके अलावा खेत में लगी मोटर को भी नुकसान पहुंचाने की बात सामने आई है ताकि खेतों में पानी न पहुंच सके।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, इस विवाद के बाद गुरदीप सिंह को कथित तौर पर लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं, जिसके चलते वह पिछले कुछ दिनों से परेशान था। शनिवार सुबह उसने अपने घर में लाइसेंसी .32 बोर रिवॉल्वर से सिर में गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस कर रही जांच
मृतक गुरदीप सिंह की उम्र 55 साल थी और परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। बताया जा रहा है कि उसकी बड़ी बेटी की शादी जनवरी 2027 में होनी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और धमकी देने सहित जमीन विवाद से जुड़े आरोपों की भी जांच की जा रही है।
पुलिस कर रही जांच
मृतक गुरदीप सिंह की उम्र 55 साल थी और परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। बताया जा रहा है कि उसकी बड़ी बेटी की शादी जनवरी 2027 में होनी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और धमकी देने सहित जमीन विवाद से जुड़े आरोपों की भी जांच की जा रही है।