फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   CM Mann inaugurated the Asian Hockey Champions Trophy

एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: सीएम मान ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन, कहा- विश्व कप की मेजबानी के लिए हम तैयार

Wed, 28 Oct 2026 11:14 AM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 28 Oct 2026 11:14 AM IST
सार
Register For Event

चैंपियनशिप में भारत समेत छह देशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। बांग्लादेश, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया और मलेशिया की टीमों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब का हॉकी से गहरा नाता है।

विज्ञापन
CM Mann inaugurated the Asian Hockey Champions Trophy
सीएम मान ने किया एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब ने पहली बार एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करते हुए अंतरराष्ट्रीय हॉकी में अपनी मजबूत विरासत को नया आयाम दिया। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में ‘हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब-2026’ का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब वर्ष 2030 में हॉकी विश्व कप की मेजबानी करने के लिए भी तैयारियां कर रहा है।
विज्ञापन


चैंपियनशिप में भारत समेत छह देशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। बांग्लादेश, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया और मलेशिया की टीमों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब का हॉकी से गहरा नाता है। राज्य ने देश को कई ओलंपियन और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं। अब सरकार खेल ढांचे को मजबूत कर नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को तैयार करने पर ध्यान दे रही है।
विज्ञापन
Trending Videos

पंजाब ने दिए 77 हॉकी ओलंपियन
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1928 के एम्स्टर्डम ओलंपिक से लेकर 2024 के पेरिस ओलंपिक तक पंजाब ने देश को 77 हॉकी ओलंपियन दिए हैं। इनमें से 48 खिलाड़ियों ने ओलंपिक पदक जीते हैं। उन्होंने बलबीर सिंह सीनियर, ऊधम सिंह, पृथिपाल सिंह, अजीत पाल सिंह, सुरजीत सिंह और परगट सिंह जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के योगदान को याद किया। 

उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलंपिक-2021 और पेरिस ओलंपिक-2024 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने में पंजाब के खिलाड़ियों की अहम भूमिका रही। मौजूदा भारतीय टीम में भी पंजाब के आठ खिलाड़ी शामिल हैं।

हॉकी के बुनियादी ढांचे पर जोर
भगवंत मान ने बताया कि राज्य में छह नए एस्ट्रो-टर्फ हॉकी मैदान स्थापित किए गए हैं, जबकि दो अन्य मैदानों का निर्माण जारी है। इसके अलावा 18 छह-ए-साइड एस्ट्रो-टर्फ मैदान तैयार किए गए हैं। ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के चौथे सीजन के लिए छह लाख से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। वहीं, मुख्यमंत्री खेल मैदान योजना के तहत राज्य में 3,000 से अधिक खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जालंधर में लीग मैच, मोहाली में सेमीफाइनल और फाइनल
मुख्यमंत्री ने बताया कि टूर्नामेंट के सभी लीग मुकाबले जालंधर में खेले जाएंगे, जबकि सेमीफाइनल और फाइनल मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में होंगे। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से खेल पर्यटन, स्थानीय कारोबार और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा। पंजाब सरकार का लक्ष्य राज्य की हॉकी विरासत को मजबूत करना और युवाओं को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed