{"_id":"6aabf9a4177f649ed20c0222","slug":"two-smugglers-arrested-with-heroin-worth-40-crore-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: तरनतारन में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 करोड़ की हेरोइन बरामद; हथियार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: तरनतारन में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 करोड़ की हेरोइन बरामद; हथियार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Thu, 17 Sep 2026 08:01 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 17 Sep 2026 08:01 PM IST
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगतबीर सिंह निवासी माड़ी मेघा और रणजीत सिंह निवासी नारला के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों के पाकिस्तान में बैठे कथित तस्करों से संपर्क थे
विज्ञापन
नशा और हथियारों के साथ गिरफ्तार दोनों आरोपी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
सीमा पार से नशे और हथियारों की तस्करी के खिलाफ तरनतारन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 किलो 749 ग्राम हेरोइन और चार अवैध पिस्तौल समेत दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 करोड़ रुपये है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगतबीर सिंह निवासी माड़ी मेघा और रणजीत सिंह निवासी नारला के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों के पाकिस्तान में बैठे कथित तस्करों से संपर्क थे और वे पंजाब के विभिन्न जिलों में नशे की सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
सीआईए स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव मुगलचक के पास नाकाबंदी कर बाइक सवार दोनों आरोपियों को काबू किया। कोर्ट से मिले तीन दिन के पुलिस रिमांड के दौरान रणजीत सिंह की निशानदेही पर चार अवैध पिस्तौल भी बरामद किए गए। पुलिस मामले में आरोपियों के अन्य संपर्कों और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
विज्ञापन