{"_id":"6a952dea094463d02901546b","slug":"stray-dog-attacked-old-woman-in-moga-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगा में आवारा कुत्तों का आतंक: 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बुरी तरह नोचा, नगर निगम जाने के लिए निकली थीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में आवारा कुत्तों का आतंक: 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बुरी तरह नोचा, नगर निगम जाने के लिए निकली थीं
Mon, 31 Aug 2026 01:02 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
Published by: Nivedita
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:02 PM IST
जरनैल कौर अपने मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ इलाके में पीने के पानी की समस्या को लेकर नगर निगम जाने के लिए घर से निकली थी। घर से कुछ ही दूरी पर अचानक एक आवारा कुत्ते ने पीछे से उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
घायल बुजुर्ग
- फोटो : संवाद
विस्तार
मोगा शहर के इंदर सिंह गिल नगर में आवारा कुत्ते ने 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला जरनैल कौर पर अचानक पीछे से हमला कर दिया और उसे बुरी तरह नोच डाला। कुत्ते के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, जरनैल कौर अपने मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ इलाके में पीने के पानी की समस्या को लेकर नगर निगम जाने के लिए घर से निकली थी। घर से कुछ ही दूरी पर अचानक एक आवारा कुत्ते ने पीछे से उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने पहले महिला की कमर को निशाना बनाया। जान बचाने के लिए जब महिला ने हाथ आगे किया तो कुत्ते ने उसके हाथ को भी बुरी तरह काट लिया।
विज्ञापन
महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद कुत्ते को वहां से भगाकर महिला को बचाया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल जरनैल कौर को एंबुलेंस की मदद से मोगा के सरकारी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल की डॉक्टर हरप्रीत कौर धालीवाल ने बताया कि इंदर सिंह गिल नगर निवासी जरनैल कौर को आवारा कुत्ते ने बुरी तरह काटा था। महिला को अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर किया गया है। फिलहाल महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टर ने बताया कि सिविल अस्पताल में रोजाना करीब 10 से 12 डॉग बाइट के मामले सामने आ रहे हैं। लगातार बढ़ रहे आवारा कुत्तों के हमलों को लेकर स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है और लोग प्रशासन से आवारा कुत्तों की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग कर रहे हैं।