फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Shots fired at medical store owner house in Batala

पंजाब: मेडिकल स्टोर मालिक के घर पर फायरिंग, 50 लाख की मांगी थी रंगदारी; सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी

Mon, 24 Aug 2026 04:13 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 24 Aug 2026 04:13 PM IST
सार
Register For Event

मेडिकल स्टोर मालिक के घर पर रविवार रात अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की। हमलावरों ने 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी हैं। 

विज्ञापन
Shots fired at medical store owner house in Batala
मेडिकल स्टोर पर फायरिंग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बटाला के नवरूप नगर में एक मेडिकल स्टोर मालिक के घर पर रविवार रात अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की। हमलावरों ने 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। घटना रात करीब दस बजे हुई। इसके फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। इससे पहले रविवार दोपहर को हमलावरों ने सिविल अस्पताल बटाला के सामने स्थित मेडिकल स्टोर पर फायरिंग का प्रयास किया था। 
विज्ञापन


हालांकि, फायर मिस होने के कारण गोली नहीं चल पाई। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए थे। मेडिकल स्टोर मालिक संदीप शर्मा ने बताया कि उन्हें लंबे समय से विदेशी नंबरों से 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि रंगदारी की मांग को लेकर पुलिस ने पहले ही मामला दर्ज किया हुआ है। 
विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक तेजिंदरपाल सिंह गोराया ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि संदीप शर्मा को पहले से ही सुरक्षा प्रदान की गई है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed