फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Minor boy murdered in Firozpur Punjab

पंजाब: बहन से छेड़छाड़ का विरोध करना नाबालिग को पड़ा भारी, आरोपियों ने अगवा कर उतारा मौत के घाट

Tue, 27 Oct 2026 07:27 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 27 Oct 2026 07:27 PM IST
सार
Register For Event

पंजाब के फिरोजपुर में एक नाबालिग लड़के की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक लड़की की बहन से कुछ युवक छेड़छाड़ करते थे जिसका उसने विरोध किया था। 

विज्ञापन
Minor boy murdered in Firozpur Punjab
फिरोजपुर में नाबालिग की हत्या - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर में बहन से छेड़छाड़ करने का विरोध करना एक नाबालिग को भारी पड़ा। आरोप है कि रंजिश के चलते दो युवकों ने पिस्तौल के बल पर लड़की के नाबालिग भाई  को अगवा कर लिया और तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी उसे सुनवां बस्ती के पास जंगल में फेंककर फरार हो गए। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। ठेकेदार बलविंदर सिंह ने बताया कि मृतक उनके पास केवीएम में काम करता था। वह राजमिस्त्री का काम करता था। बलविंदर सिंह ने बताया कि दो युवक वहां पहुंचे और पिस्तौल के बल पर उसे अपने साथ ले गए। इसके बाद आरोपियों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसे सुनवां बस्ती के पास जंगल में फेंक दिया। 
विज्ञापन


घायल ने अस्पताल में तोड़ा दम
घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी कर्ण शर्मा ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर अलग-अलग स्थानों पर भेजी गई हैं। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले डीएसपी?
डीएसपी ने बताया पीड़िता स्कूल जाती थी। आरोपियों पर उसके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है। पीड़िता के भाई ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों के साथ उसकी कहासुनी हो गई थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इसी रंजिश के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed