{"_id":"6ac640444b8eb5b7c50841bd","slug":"five-year-old-girl-dies-in-assault-by-her-step-mother-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौतेली मां ने बच्ची से की मारपीट: आठ दिन बाद मासूम ने अस्पताल में तोड़ा दम, आरोपी महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौतेली मां ने बच्ची से की मारपीट: आठ दिन बाद मासूम ने अस्पताल में तोड़ा दम, आरोपी महिला गिरफ्तार
Wed, 07 Oct 2026 06:21 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 07 Oct 2026 06:21 PM IST
मोहल्लावासियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कुछ लोगों ने घटना के पीछे संपत्ति संबंधी विवाद की आशंका भी जताई है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी महिला
- फोटो : संवाद
विस्तार
अबोहर पक्का सीड फार्म क्षेत्र की पांच वर्षीय बच्ची की बठिंडा एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई। बच्ची पिछले कई दिनों से गंभीर हालत में उपचाराधीन थी। पुलिस ने मामले में उसकी सौतेली मां अक्को बाई को गिरफ्तार कर लिया है तथा बच्ची की मौत के बाद पहले से दर्ज मामले में हत्या से संबंधित धारा जोड़ दी गई है।
विज्ञापन
30 सितंबर को बच्ची से हुई थी मारपीट
शव को पोस्टमार्टम के लिए अबोहर के सरकारी अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार, बच्ची अपने पिता गुरदित्त सिंह और सौतेली मां के साथ रहती थी। आरोप है कि 30 सितंबर को उसके साथ मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हालत बिगड़ने पर बच्ची को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से बठिंडा एम्स रेफर किया गया।
विज्ञापन
आरोपी महिला गिरफ्तार
सोमवार देर शाम उपचार के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने अक्को बाई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। बच्ची की गंभीर हालत के चलते पुलिस उसके बयान दर्ज होने का इंतजार कर रही थी। मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
मोहल्लावासियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कुछ लोगों ने घटना के पीछे संपत्ति संबंधी विवाद की आशंका भी जताई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।