फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Dhami expresses objection to Ram Rahim parole.

राम रहीम की पैरोल पर धामी ने जताई आपत्ति: बंदी सिखों की रिहाई ना होना पर उठाए सवाल, दे डाली ये नसीहत

Tue, 25 Aug 2026 09:28 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 25 Aug 2026 09:28 PM IST
सार
Register For Event

धामी ने कहा कि राम रहीम को बार-बार पैरोल और फरलो दी जा रही है जबकि लंबे समय से जेलों में बंद बंदी सिखों को बीमार परिजन से मिलने के लिए भी पैरोल नहीं मिल रही।

विज्ञापन
Dhami expresses objection to Ram Rahim parole.
हरजिंदर सिंह धामी, एसजीपीसी अध्यक्ष - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोबारा पैरोल मिली है। हत्या और दुष्कर्म के मामलों में सजा काट रहे राम रहीम को पैरोल दिए जाने पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने आपत्ति जताई। उन्होंने सरकार के इस फैसले को दोहरी और पक्षपातपूर्ण नीति का उदाहरण बताया।
विज्ञापन


धामी ने कहा कि राम रहीम को बार-बार पैरोल और फरलो दी जा रही है जबकि लंबे समय से जेलों में बंद बंदी सिखों को बीमार परिजन से मिलने के लिए भी पैरोल नहीं मिल रही। उन्होंने इस रवैये से कानून और न्याय के समान रूप से लागू होने पर सवाल उठाए। धामी ने बताया कि कई बंदी सिख दशकों से जेलों में हैं। 
विज्ञापन


इनमें से कई अपनी कानूनी सजा पूरी कर चुके हैं लेकिन उनकी रिहाई लंबित है। धामी ने सरकारों से सभी कैदियों के मामलों में कानून के अनुसार समान नीति अपनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed