फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Clash between two groups of students at PU hostel

चंडीगढ़: पीयू हॉस्टल के बाहर भिड़े दो गुट, जमकर हुआ हंगामा; सड़क पर छात्रों के पीछे दौड़ी पुलिस

Wed, 16 Sep 2026 09:10 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 16 Sep 2026 09:10 PM IST
सार
Register For Event

घटना का 22 सेकंड का एक वीडियो भी सामने आया है। बताया गया कि एक छात्र ने मोबाइल फोन से विवाद को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

विज्ञापन
Clash between two groups of students at PU hostel
पीयू में जमकर हुआ बवाल - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के हॉस्टल नंबर-2 के बाहर मंगलवार रात करीब एक बजे छात्रों के दो गुटों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के छात्रों के बीच करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा। इस दौरान लात-घूंसे चले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों के दोनों गुटों को अलग किया। कुछ छात्रों को हिरासत में भी लिया गया। पुलिस के अनुसार, किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिलने के कारण फिलहाल कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन


सड़क पर छात्रों के पीछे दौड़ी पुलिस
घटना के बाद सामने आए वीडियो में छात्रों का एक समूह सड़क पर भागता दिखाई दे रहा है। उनके पीछे पैदल पुलिसकर्मी और एक पीसीआर वैन भी जाती नजर आ रही है। कुछ छात्रों के पुलिस की पकड़ में आने के बाद उन्हें पीसीआर वैन की ओर ले जाया गया। वीडियो में पुलिस के सामने भी कुछ छात्रों के बीच तनाव की स्थिति दिखाई दे रही है। पुलिसकर्मी दोनों पक्षों को अलग करते नजर आए।
विज्ञापन


मोबाइल से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाला वीडियो
घटना का 22 सेकंड का एक वीडियो भी सामने आया है। बताया गया कि एक छात्र ने मोबाइल फोन से विवाद को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। वीडियो में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा का गाना सुनाई दे रहा है। फुटेज में छात्रों के भागने और पुलिस के उन्हें रोकने के दृश्य भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार रात एक बजे पुलिस कंट्रोल रूम को पीयू के हॉस्टल नंबर-2 के बाहर युवकों के बीच मारपीट की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों के समूहों को अलग किया। पुलिस के पहुंचने के बाद भी कुछ छात्र झगड़ने की कोशिश कर रहे थे, जिसके चलते उन्हें हिरासत में लिया गया और चेतावनी दी गई। - एसपीएस सोंधी, डीएसपी सेंट्रल चंडीगढ़ पुलिस

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed