{"_id":"6ae98bfe86ba60f7b007b943","slug":"asi-caught-taking-bribe-arrested-by-vigilance-bureau-posted-in-dirba-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेता एएसआई काबू: 25 हजार रुपये लेते विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार, दिड़बा में है तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत लेता एएसआई काबू: 25 हजार रुपये लेते विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार, दिड़बा में है तैनात
Tue, 03 Nov 2026 12:53 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:53 PM IST
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि किसी अन्य मामले में उसे गिरफ्तार करने के बदले एएसआई तरसेम लाल ने उससे 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत मांगने संबंधी हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी कर ली गई थी।
विज्ञापन
arrest
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने दिड़बा में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर तरसेम लाल को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी एएसआई को अनाज मंडी भवानीगढ़ के एक निवासी की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि किसी अन्य मामले में उसे गिरफ्तार करने के बदले एएसआई तरसेम लाल ने उससे 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत मांगने संबंधी हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी कर ली गई थी।
शिकायतकर्ता रिश्वत देने के लिए तैयार नहीं था, जिस कारण उसने विजिलेंस ब्यूरो रेंज पटियाला के पास शिकायत दर्ज कराई। जिस पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में एएसआई तरसेम लाल को शिकायतकर्ता से 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए मौके पर ही काबू कर लिया।
प्रवक्ता ने बताया कि मुलजिम के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत केस दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।