फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Air Force promotional marathon at Sukhna Lake

चंडीगढ़: सुखना लेक पर वायुसेना का प्रमोशनल मैराथन, ट्राई-सिटी के सैकड़ों लोगों ने लिया भाग

Sun, 23 Aug 2026 12:08 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 23 Aug 2026 12:08 PM IST
सार
Register For Event

यह मैराथन फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों (परमवीर चक्र) की स्मृति में आयोजित की जा रही है। वे भारतीय वायु सेना के एकमात्र परमवीर चक्र विजेता हैं।

विज्ञापन
Air Force promotional marathon at Sukhna Lake
प्रमोशनल मैराथन में भाग लेते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार को सुखना लेक पर भारतीय वायु सेना द्वारा ‘सेखों इंडियन एयर फोर्स मैराथन चंडीगढ़’ की पहली प्रमोशनल दौड़ का आयोजन किया गया। 4 अक्टूबर को होने वाले मुख्य मैराथन के प्रचार के लिए आयोजित इस इवेंट में ट्राई-सिटी (चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला) के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। 

विज्ञापन

Air Force promotional marathon at Sukhna Lake
वार्म अप करते प्रतिभागी - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम की शुरुआत वार्म-अप सेशन से हुई। प्रतिभागियों ने स्ट्रेचिंग, हल्की जॉगिंग और फिटनेस एक्सरसाइज की। सुखना लेक के खूबसूरत माहौल में सुबह का समय जोशीला और ऊर्जावान रहा। वायुसेना के अधिकारी, कर्मी, युवा, महिलाएं और आम नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Air Force promotional marathon at Sukhna Lake
दौड़ में भाग लेते प्रतिभागी - फोटो : अमर उजाला
मैराथन का उद्देश्य
यह मैराथन फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों (परमवीर चक्र) की स्मृति में आयोजित की जा रही है। वे भारतीय वायु सेना के एकमात्र परमवीर चक्र विजेता हैं, जिन्होंने 1971 के युद्ध में श्रीनगर एयरबेस की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था। 12 विंग के एयर ऑफिसर कमांडिंग दीपक पंथ ने बताया कि मुख्य मैराथन 4 अक्टूबर को चंडीगढ़ सहित देश के आठ शहरों में एक साथ आयोजित होगी। चंडीगढ़ में इसे अब तक का सबसे बड़ा मैराथन बनाने की तैयारी चल रही है। पिछले तीन महीनों से तैयारियां जोरों पर हैं और रनिंग पार्टनर ‘साइरेंस’ सहयोग कर रहा है।
विज्ञापन

Air Force promotional marathon at Sukhna Lake
दौड़ते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

प्रतिभागियों का उत्साह
ट्राई-सिटी के निवासियों ने इस प्रमोशनल रन को सफल बनाया। कई प्रतिभागियों ने मुख्य मैराथन (3 किमी, 5 किमी, 10 किमी और 21 किमी कैटेगरी) के लिए रजिस्ट्रेशन की योजना बताई। वार्म-अप सेशन के दौरान लोग एक-दूसरे को प्रेरित करते और फिटनेस का संदेश फैलाते नजर आए।आयोजकों ने बताया कि मुख्य मैराथन फिटनेस, देशभक्ति और वायुसेना की वीरता का सम्मान करने का माध्यम बनेगी। सुखना लेक पर सुबह का यह नजारा ट्राई-सिटी के लोगों के जोश और एकता को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed