{"_id":"6a798e39a5fbae19e00e2b24","slug":"tarn-taran-woman-arrested-in-murder-case-dies-in-custody-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्डर में गिरफ्तार युवती की थाने में मौत: बाथरूम में लटकता मिला राजबीर काैर का शव; परिवार के सनसनीखेज आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मर्डर में गिरफ्तार युवती की थाने में मौत: बाथरूम में लटकता मिला राजबीर काैर का शव; परिवार के सनसनीखेज आरोप
Mon, 10 Aug 2026 02:09 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन
Published by: Nivedita
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:09 PM IST
सात अगस्त को राजबीर कौर के परिवार ने पड़ोसी के घर पर तेजधार हथियारों और ईंट-पत्थरों से हमला किया था। इसमें 70 वर्षीय बुजुर्ग बलविंदर सिंह की मौत हो गई थी। इसी मामले में पुलिस ने राजबीर कौर को गिरफ्तार किया था। अब उसकी माैत हो गई है।
विज्ञापन
राजबीर काैर
- फोटो : संवाद
विस्तार
तरनतारन के थाना भिखीविंड में पड़ोसी की हत्या के मामले में गिरफ्तार 20 वर्षीय राजबीर कौर का शव रविवार सुबह थाने के बाथरूम में फंदे पर लटका मिला। पुलिस के अनुसार राजबीर ने अपनी चुन्नी से फंदा लगाया था।
हालांकि, मृतका के परिवार ने उसकी मौत पर सवाल उठाते हुए पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि राजबीर को हत्या के मामले में गलत तरीके से फंसाया गया था और उन्हें उसकी मौत की परिस्थितियों पर संदेह है। पुलिस ने किसी भी तरह के टॉर्चर से इन्कार किया है।
राजबीर कौर पुत्री रूप सिंह निवासी गांव कलसिया कलां को 7 अगस्त को गांव में हुए विवाद और पड़ोसी 70 वर्षीय बलविंदर सिंह की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने राजबीर समेत उसके पिता रूप सिंह और तीन भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया था। राजबीर को 8 अगस्त को गिरफ्तार कर भिखीविंड थाने में रखा गया था। उसे 9 अगस्त को अदालत में पेश किया जाना था।
विज्ञापन
थाना प्रभारी हरप्रीत सिंह विर्क के अनुसार, रविवार सुबह करीब नौ बजे राजबीर ने बाथरूम जाने की बात कही। थाने में महिला हवालात नहीं होने के कारण उसे महिला कांस्टेबल अर्शदीप कौर की निगरानी में बाहर के कमरे में रखा गया था। महिला कांस्टेबल उसे बाथरूम लेकर गई। कुछ देर बाद राजबीर बाथरूम में फंदे पर लटकी मिली। पुलिस के मुताबिक, उसने अपनी चुन्नी का इस्तेमाल किया था। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि थाने में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और 24 घंटे की रिकॉर्डिंग होती है। एसएचओ ने कहा कि राजबीर या उसके परिवार के किसी सदस्य को किसी तरह का टॉर्चर नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि न्यायिक जांच में यदि किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही या भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मां बोली, बेटी को झूठा फंसाया गया
मृतका के भाई साजन सिंह, रेशम सिंह, लखविंदर सिंह और मां राज कौर ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि राजबीर को झूठे मामले में फंसाया गया था। परिवार के अनुसार, राजबीर की शादी गांव पहुविंड निवासी गुरप्रीत सिंह से हुई थी और उसकी करीब डेढ़ साल की बेटी है। परिजनों ने मौत की परिस्थितियों की गहन जांच की मांग की है।
मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम
पट्टी अस्पताल में मेडिकल बोर्ड शव का पोस्टमार्टम करेगा। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी और पूरी प्रक्रिया मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगी। मामले की न्यायिक जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम, सीसीटीवी फुटेज और जांच रिपोर्ट के आधार पर ही मौत की परिस्थितियों की तस्वीर साफ होगी।