{"_id":"6a87e5deea771688b40de42b","slug":"grenade-attack-at-house-in-amritsar-in-village-jatta-border-2026-08-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में घर पर फेंका ग्रेनेड: बार्डर से एक किमी दूर जट्टा में धमाका, सांसद औजला के रिश्तेदार का है घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में घर पर फेंका ग्रेनेड: बार्डर से एक किमी दूर जट्टा में धमाका, सांसद औजला के रिश्तेदार का है घर
Fri, 21 Aug 2026 11:15 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: Nivedita
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:15 AM IST
अंतरराष्ट्रीय बाॅर्डर से लगभग एक किमी दूर रमदास इलाके के जट्टा गांव में वीरवार देर रात एक घर पर ग्रेनेड फेंका गया। धमाके में परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए।
विज्ञापन
अमृतसर में घर के बाहर दिख रहे आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
अमृतसर के रमदास क्षेत्र के जट्टा गांव में वीरवार देर रात बाइक सवार दो नकाबपोशों ने सांसद गुरजीत सिंह औजला के रिश्तेदार के घर पर ग्रेनेड फेंक दिया। धमाके में घर और बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे टूट गए। परिवार के तीन सदस्य जसपाल सिंह, उनकी पत्नी मनप्रीत कौर और बहन बलजीत कौर घायल हो गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद हमलावर बाइक से फरार हो गए।
विज्ञापन
जिस घर को निशाना बनाया गया, वह भारत-पाकिस्तान सीमा से करीब एक किलोमीटर दूर है। सीमा से सटे गांव में ग्रेनेड हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे हैं।
विज्ञापन
आरोपियों ने मुंह पर बांधा हुआ था कपड़ा
परिवार के एक सदस्य ने बताया कि वह अपने भाई को खाना देने घर आया था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। दोनों ने चेहरा कपड़े से ढक रखा था। उन्होंने घर की ओर ग्रेनेड फेंका। धमाके के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए। धमाके में घर और वाहनों को नुकसान पहुंचा।
सीसीटीवी से हमलावरों की तलाश
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस बाइक सवार हमलावरों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने में जुटी है। हमले के पीछे परिवार की किसी पुरानी रंजिश या विवाद समेत अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। अकाली दल नेता जौध सिंह समरा के मुताबिक, घटना के बाद पुलिस से पहले सेना के जवान मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने मौके से मिले ग्रेनेड पुलिस को सौंपे। समरा ने सीमा से महज एक किलोमीटर दूर गांव में ग्रेनेड हमले को गंभीर बताते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए और इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की।
औजला बोले- सीमा के पास हमला गंभीर मामला
सांसद गुरजीत सिंह औजला भी वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि परिवार से उनकी रिश्तेदारी के साथ निजी संबंध भी हैं। सीमा के बेहद करीब इस तरह का हमला गंभीर मामला है और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। आप विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
पुलिस हमले की वजह और हमलावरों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज के अलावा अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि हमलावरों को ग्रेनेड कहां से मिले और उन्होंने इसी घर को निशाना क्यों बनाया।