फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   12-year-old boy swept away in canal while bathing in Punjab

नाबालिग दोस्तों ने छिपाया सच: नहाते समय नहर में बहा 12 साल का लड़का, परिवार को 24 घंटे बाद चला पता

Mon, 31 Aug 2026 08:36 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 31 Aug 2026 08:36 PM IST
सार
Register For Event

पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि रविवार रात से ही तीनों बच्चों और उनके परिवारों की ओर से उन्हें गुमराह किया जाता रहा। अब पुलिस ने उन्हें जानकारी दी है कि अनमोल रजवाहे में डूबा है, लेकिन उसकी तलाश में अपेक्षित सहयोग नहीं किया जा रहा। 

विज्ञापन
12-year-old boy swept away in canal while bathing in Punjab
पानी में बहा नाबालिग लड़का - फोटो : संवाद

विस्तार

स्थानीय बलबीर बस्ती निवासी 12 वर्षीय छात्र के सादिक रोड स्थित रजवाहे में नहाते समय डूबने का मामला सामने आया है। घटना रविवार बाद दोपहर की बताई जा रही है, जिसका खुलासा 24 घंटे बाद सोमवार दोपहर को छात्र के साथ गए उसके तीन नाबालिग साथियों से पूछताछ के बाद हुआ। 
विज्ञापन




आरोप है कि घटना के बाद साथियों ने इस संबंध में अपने परिवारों या किसी अन्य व्यक्ति को कोई जानकारी नहीं दी। जानकारी के अनुसार, सातवीं कक्षा में पढ़ने वाला अनमोल सिंह, पुत्र सेवक सिंह, रविवार दोपहर अपने तीन नाबालिग साथियों के साथ सादिक रोड स्थित रजवाहे में नहाने गया था।  चारों दोस्त दो साइकिलों पर रजवाहे पर गए थे और नहाते समय बहाव तेज होने के कारण अनमोल पानी में बह गया। 
विज्ञापन


उसके साथियों ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद तीनों बच्चे अपने-अपने घर लौट गए। घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। रविवार रात तक जब अनमोल घर नहीं पहुंचा तो परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान जब उसके साथियों से अनमोल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने उसके साथ होने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद जांच शुरू हुई। सोमवार को छात्र के साथियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने अनमोल के नहाते समय रजवाहे में डूबने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस और अन्य लोगों की ओर से रजवाहे में उसकी तलाश की जा रही है। इस मामले में छात्र अनमोल के रिश्तेदार गुरतेज सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

उनका कहना है कि रविवार रात से ही तीनों बच्चों और उनके परिवारों की ओर से उन्हें गुमराह किया जाता रहा। अब पुलिस ने उन्हें जानकारी दी है कि अनमोल रजवाहे में डूबा है, लेकिन उसकी तलाश में अपेक्षित सहयोग नहीं किया जा रहा। गुरतेज सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि अभी तक अनमोल के कपड़े, साइकिल और अन्य सामान भी बरामद नहीं हुए हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और अनमोल की तलाश में तेजी लाने की मांग करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed