Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Stop Refrigerating These 6 Foods Potatoes Onions Garlic Tomatoes Bananas and Bread
{"_id":"6a84142cc2d3a9a2700de5a8","slug":"stop-refrigerating-these-6-foods-potatoes-onions-garlic-tomatoes-bananas-and-bread-2026-08-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Food Storage Tips: खाना बचाने के चक्कर में न करें ये गलती, फ्रिज में रखने से खराब हो सकती हैं ये चीजें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Food Storage Tips: खाना बचाने के चक्कर में न करें ये गलती, फ्रिज में रखने से खराब हो सकती हैं ये चीजें
Food Not to Refrigerate: फ्रिज हर खाने की चीज को ताजा रखने का सही तरीका नहीं है। आलू, साबुत प्याज, साबुत लहसुन, टमाटर, केला और ब्रेड को सामान्य तौर पर फ्रिज से बाहर रखना बेहतर होता है।
विज्ञापन
1 of 7
इन चीजों को फ्रिज में रखने की आदत छोड़ दें
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फ्रिज को आमतौर पर खाने की चीजों को ज्यादा समय तक ताजा रखने का आसान तरीका माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर खाद्य पदार्थ के लिए फ्रिज का ठंडा तापमान फायदेमंद नहीं होता? कुछ चीजें कम तापमान और नमी के कारण अपना स्वाद, बनावट या ताजगी खो सकती हैं। ऐसे में बिना सोचे-समझे हर सामान को फ्रिज में रखने की आदत बदलना जरूरी है। तो आज की इस खबर में हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आप अक्सर फ्रिज में रखने की भूल तो करते हैं, लेकिन इस चीजों को फ्रिज में रखने से ये जल्दी खराब भी हो सकती हैं। आइए जानते हैं।
2 of 7
इन चीजों को फ्रिज में रखने की आदत छोड़ दें
- फोटो : AI
आलू को फ्रिज से रखें दूर
आलू को ठंडी और अंधेरी जगह पर रखना ज्यादा बेहतर होता है। फ्रिज में रखने पर इसके स्टार्च में बदलाव हो सकता है, जिससे स्वाद खराब हो सकता है। इसके अलावा आलू और प्याज को एक साथ रखने से भी बचना चाहिए। दोनों से निकलने वाली गैसें इनके जल्दी खराब होने की वजह बन सकती हैं। ऐसे में आलू को फ्रिज में रखने से आपको बचना चाहिए।
3 of 7
इन चीजों को फ्रिज में रखने की आदत छोड़ दें
- फोटो : AI
साबुत प्याज को सूखी जगह पर रखें
अगर प्याज पूरा है तो उसे फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं है। फ्रिज की नमी से प्याज नरम पड़ सकता है और उसमें फफूंद लगने का खतरा बढ़ सकता है। साबुत प्याज के लिए सूखी, हवादार और अंधेरी जगह बेहतर है। वहीं, कटे हुए प्याज को बंद डिब्बे में रखकर फ्रिज में सुरक्षित रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
इन चीजों को फ्रिज में रखने की आदत छोड़ दें
- फोटो : AI
साबुत लहसुन भी फ्रिज में न रखें
साबुत लहसुन को सूखी और हवादार जगह पर रखना बेहतर माना जाता है। फ्रिज की नमी उसके अंकुरित होने या खराब होने की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है। इसलिए जरूरत के हिसाब से लहसुन की कलियां निकालकर इस्तेमाल करना बेहतर है। जरूरत से ज्यादा लहसुन निकालकर फिर उसे फ्रीज में रखना आपकी सेहत को ही खराब कर सकता है।
विज्ञापन
5 of 7
इन चीजों को फ्रिज में रखने की आदत छोड़ दें
- फोटो : AI
टमाटर का स्वाद हो सकता है खराब
टमाटर को फ्रिज में रखने से उसकी बनावट और स्वाद पर असर पड़ सकता है। कम तापमान के कारण इसका नेचुरल स्वाद कम महसूस हो सकता है और यह जल्दी नरम भी पड़ सकता है। इसलिए पके टमाटरों को कमरे के तापमान पर रखें और जरूरत के मुताबिक जल्दी इस्तेमाल करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।